Aanchal Singh gets engaged to boyfriend mohit chawla shares beautiful photos with heart touching caption

Aanchal Singh gets engaged to boyfriend mohit chawla shares beautiful photos with heart touching caption


Aanchal Singh Engagement: अभिनेत्री आंचल सिंह ने सोशल मीडिया पर बेहद खूबसूरत तस्वीरें शेयर करते हुए अपने फैंस के साथ गुड न्यूज़ का ऐलान किया है। वेब सीरीज ‘ये काली काली आंखें’ से घर-घर में पहचान बनाने वाली आंचल सिंह अब अपनी लाइफ के नए फेज में एंटर करने वाली हैं। आंचल नें अपने बॉयफ्रेंड मोहित चावला के साथ सगाई कर ली है।

Aanchal Singh Engagement

सगाई में आंचल ने अपना लुक बेहद सिंपल रखा था। आंचल ने लाइफ पिंक अनारकली पहना हुआ था जिसमें वो बला सी खूबसूरत दिखाई दे रही थीं। इसके साथ ही आंचल ने मेकअप भी काफी हल्का ही किया था लेकिन उनकी खूबसूरत में चार चांद उनकी खुशी और स्माइल लगा रही थी जो कि हटने का नाम ही नहीं ले रही थी।

वहीं, मोहित चावला व्हाइट ट्रेडिशनल आउटफिट में हैंडसम लग रहे हैं। फोटोज में कपल की खूबसूरत बॉन्डिंग साफ नजर आ रही है। मोहित ने घुटने पर बैठकर आंचल की सगाई की अंगूठी पहनाई। इस दौरान दोनों के करीबी दोस्त और परिवार ही फंक्शन में शामिल हुए थे।

इन तस्वीरों के साथ आंचल सिंह ने मंगेतर मोहित चावला के लिए एक खूबसूरत नोट भी शेयर किया है। उन्होंने लिखा, ‘मुझे आज भी वो दिन अच्छी तरह याद है जब हम पहली बार मिले थे। हमारी पहली बातचीत और उससे भी पहले की वो बातें-जब कुदरत मुझे लगातार इशारे दे रही थी कि तुम मेरी जिंदगी में आने वाले हो।’

उन्होंने लिखा, ‘तुम्हारे साथ भी तो कुछ ऐसा ही हुआ था। आज जब यह सब दुनिया के सामने लिख रही हूं, तो मुझे गूजबम्प्स आ रहे हैं। उतार-चढ़ाव से भरे हमारे इस सफर ने हमें बहुत कुछ सिखाया है। लेकिन इस पूरे सफर में जो चीज़ हमेशा साथ रही, वो है सुकून। रिश्तों की दुनिया में इस अहसास को लोग कितना कम आंकते हैं।’

आंचल सिंह आगे लिखती हैं, ‘भले ही बॉलीवुड हमें सिखाता है कि प्यार का मतलब पेट में तितलियां उड़ना है, लेकिन हमारे रिश्ते ने मुझे सिखाया कि जिंदगी की सबसे बड़ी नियामत किसी ऐसे इंसान का मिलना है जो बिल्कुल घर जैसा महसूस कराए। कोई ऐसा, जो हर हाल में सिर्फ आपको चुने, आपकी अच्छाइयों और कमियों के साथ आपको अपनाए, आपके साथ मजबूती से खड़ा रहे और जिंदगी के आम से पलों को भी बेहद खास बना दे।’

उन्होंने आगे लिखा, ‘आज मेरा दिल खुशियों से भरा हुआ है। अब हम दुनिया के सामने अपने इस रिश्ते का ऐलान कर रहे हैं और आप सभी से ढेर सारे प्यार और आशीर्वाद की उम्मीद है। और जैसा कि हमारी अंगूठियों की रस्म के वक्त बैकग्राउंड में बज रहा था-दुनिया है मेरे पीछे, पर मैं हूं तेरे पीछे…अपना बना ले मेरी जान, हाय रे मैं तेरे कुर्बान…हमारे इस नए सफर के नाम आज और हमेशा के लिए।’