ramayana star Adinath Kothare announce divorce with wife urmila kothare after 15 years of marriage will co parent daughter

ramayana star Adinath Kothare announce divorce with wife urmila kothare after 15 years of marriage will co parent daughter


Adinath Kothare Divorce: मशहूर अभिनेता आदिनाथ कोठारे ने अपने फैंस के साथ दिल तोड़ देने वाली खबर शेयर की है। आदिनाथ कोठारे और उनके पत्नी उर्मिला कोठारे ने अब अलग होने का फैसला ले लिया है। दोनों ने शादी के 15 साल बाद आपसी सहमति से इस शादी को खत्म करने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने इसे लेकर अपना एक स्टेटमेंट जारी किया है।

Adinath Kothare Divorce

आदिनाथ कोठारे बहुत जल्द रणवीर कपूर के साथ नितेश तिवारी की रामायण में दिखाई देने वाले हैं लेकिन इससे पहले ही उन्होंने अपने फैंस को मायूस कर दिया है। आदिनाथ और उर्मिला की जोड़ी उनके फैंस को काफी पसंद थी। दोनों ने एक ज्वाइंट स्टेटमेंट जारी कर फैंस को इस बात की जानकारी दे दी है कि अब उनकी दोनों के रास्ते अलग होने वाले हैं।

इसके साथ ही उन्होंने लोगों और मीडिया से उनकी प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील भी की है। अपने इस बयान में आदिनाथ और उर्मिला ने इस बात का खुलासा किया है कि उन्होंने ये फैसला कोई जल्दबाजी में नहीं लिया है, बल्कि काफी सोच-समझकर लिया है। साथ ही इस बात का भी खुलासा किया कि वह बेटी जिजाह की मिलकर परवरिश करेंगे। वह हमेशा उनकी पहली प्रॉयरिटी रहेगी।

बता दें कि तलाक की घोषणा के साथ उन्होंने ये भी कहा है कि अलग होने के बाद भी उनके बीच एक-दूसरे के लिए सम्मान बना हुआ है। साथ बिताए सालों के लिए वे हमेशा याद रखेंगे। आखिर में उन्होंने अपने फैंस और मीडिया का भी धन्यवाद किया, जिन्होंने हर दौर में उन्हें प्यार और समर्थन दिया। आदिनाथ कोठारे जल्द ही नितेश तिवारी की फिल्म रामायण में नजर आएंगे। इसमें वह भरत के रोल में नजर आने वाले हैं।