Abdul Aka Sharid Sankla Recalls Living Out 8 Years Under Severe Financial Crisis Before Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah

Abdul Aka Sharid Sankla Recalls Living Out 8 Years Under Severe Financial Crisis Before Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah


Abdul Aka Sharad Sankla On His Struggle: तारक मेहता का उल्टा चश्मा सीरियल काफी सालों से दर्शकों को इंटरटेन कर रहा है। लेकिन यह एक ऐसा सीरियल भी है जिसने कई सारे कलाकारों को एक नया मुकाम दिया है। जिसमें शरद शंकला का भी नाम शामिल है। जो शो में अब्दुल का किरदार निभाते हैं और आज के वक्त में शरद को लोग उनकी असली नाम से ज्यादा अब्दुल के नाम से जानते हैं।

Sharad Sankla

कभी चार्ली के नाम से फेमस थे अब्दुल

शरद शंकला ने भले ही आज शोहरत के साथ-साथ पैसा भी कमा लिया है लेकिन एक वक्त था जब उन्होंने बुरे वक्त का भी सामना किया था। बॉलीवुड में वह एक वक्त पर चार्ली के तौर पर पहचाने जाते थे, ऐसा इसीलिए क्योंकि वह चार्ली चैपलिन की शानदार नकल किया करते थे।

शरद शंकला ने शाहरुख खान से लेकर सलमान खान और अक्षय कुमार जैसे बड़े-बड़े सितारों के साथ में भी काम किया है। लेकिन सुपरस्टार्स के साथ में काम करने के बावजूद भी उनकी जिंदगी में एक ऐसा वक्त आया था जब उनके पास में बिल्कुल भी काम ही नहीं था।

‘द आवारा मुसाफिर’ पॉडकास्ट के दौरान उन्होंने अपने मुश्किल वक्त को लेकर बात की और बताया कि “मैं और असित मोदी पुराने दोस्त हैं। मैंने उनके प्रॉडक्शन कंपनी नीला तेले फिल्म के साथ में एक शुरुआती शो भी किया था और इसका नाम “हम सब एक हैं” था। शो का पहला शॉट मेरे साथ में लिया गया था क्योंकि असित भाई मुझे लकी मानते थे।”

7-8 साल तक बिना काम के बैठे थे शरद शंकला

शरद शंकला ने आगे बात करते हुए बताया कि “जब तारक मेहता का उल्टा चश्मा सीरियल शुरू हुआ था तो मैं तकरीबन 7 से 8 साल तक काम ही नहीं कर रहा था। मुझे इसकी वजह तो याद नहीं है लेकिन मैं तब काफी मुश्किल वक्त से गुजर रहा था।”

एक्टर ने आगे बात करते हुए बताया कि “2001 से 2007 तक मैंने बहुत कम काम किया है। इसके बाद में मुझे काम नहीं मिला क्योंकि लोग अपने लोगों को कम दिया करते थे। फिर मुझे खबर मिली की अशुद्धि मोदी एक बड़े पैमाने पर शो बनाने वाले हैं। इसके बाद मेरे एक कॉलेज दोस्त ने असित भाई को मेरा नाम सुझाया था। मेरे दोस्त ने उन्हें कहा कि मैं तब बेरोजगार था और अच्छा अभिनेता भी हूं तो इसीलिए असित मोदी ने मुझे काम करने का मौका दिया।”

बिना ऑडिशन के मिला रोल

शरद शंकला ने बताया कि “तब ऑडिशन जैसा कुछ भी नहीं हुआ करता था। असद भाई ने मुझे सीधा अपने पास बुलाया और शो का कॉन्सेप्ट बताया था। उन्होंने मुझे बताया कि शो में कई सारे समुदायों के किरदार होंगे लेकिन मुस्लिम का किरदार कोई भी नहीं है। इसमें गुजरात की एक पान/सोडा की दुकान थी। उन्होंने मुझे एक बेहद ही सरल और भोला भाला सोडा शॉप का मालिक वाला रोल दे दिया।”

अभिनेता ने आगे बात करते हुए बताया कि “मैं तब ज्यादा काम नहीं कर रहा था और असित मोदी को कौन ही मना कर सकता है? तो मैंने हां कर दी थी और आज सब देख सकते हैं कि मेरे इस फैसले ने मुझे कहां तक पहुंचा दिया है। मुझे शो में अब्दुल के नाम से पहचान मिली और इसे मैं काफी खुश हूं।”

शरद शंकला को अपने किरदार पर है गर्व

शरद शंकला ने आगे बताया कि “परिवार और रिश्तेदार मुझे मेरे असली नाम से जानते हैं। वही काफी है और जब लोग आपकी किरदार से इतना ज्यादा प्यार करते हैं तो वह आपको उसी के नाम से बुलाने लगते हैं। यह बेहद गर्व की बात होती है कि आपका काम लोगों को इतना ज्यादा पसंद आता है।”

एक्टर ने इस पर आगे बात करते हुए कहा कि “अगर कोई आकर मुझे कहता है कि अब्दुल मियां कैसे हो तो हम उन्हें सलाम करते हैं। भले ही वह मेरा असली नाम ना जानते हैं और वह मुझे सिर्फ मेरे किरदार से ही जानते हो तो हम उनका सम्मान करते हैं और उनका स्वागत भी करते हैं।” एक्टर ने कहा कि उन्होंने काफी मुश्किल वक्त देखा है और उससे काफी सीखा भी है। वक्त तो बदलता रहता है लेकिन आपको वही रहना चाहिए जो आप पहले से हो।