Govinda Sunita Ahuja House Tour: बॉलीवुड के सुपरस्टार गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा को लॉकअप सीजन 2 में देखा गया था हालांकि अब उन्होंने शो से एग्जिट कर लिया है। शो में उनका बेबाक अंदाज देखने के लिए मिला था। लेकिन आज हम आपको गोविंदा और सुनीता आहूजा के घर का टूर करवाने वाले हैं।

Mashable India के साथ बातचीत के दौरान सुनीता आहूजा ने अपने घर का टूर करवाया। सुनीता ने बताया कि उनके घर तीन फ्लैट्स को मिलाकर बनाया गया है। वह कहती है कि इस घर में वह शादी करके आई थी और यहीं पर उनके दोनों बच्चे हुए।
टीना और यश ने डेकोरेट किया है घर
सुनीता आहूजा ने यह भी बताया कि उनके दोनों बच्चों टीना और यशवर्धन को घर डेकोरेशन का बहुत शौक है। इसीलिए घर को डेकोरेट वही दोनों करते हैं। गोविंदा और सुनीता का घर वास्तु के हिसाब से बनाया गया है।
उनके घर में बालकनी के अपोजिट में तुलसी का पौधा लगा हुआ है और वहां पर कोई भी नहीं आता जाता है। वहां पर किसी को भी ड्रिंक या फिर सिगरेट पीने की भी इजाजत नहीं है। सुनीता ने बताया कि वह रोजाना बालकनी से सूर्य देवता को जल देने जाती हैं।
वास्तु शास्त्र के हिसाब से सजाया हुआ है घर
सुनीता आहूजा ने अपने घर में साईं बाबा की मूर्ति भी रखी हुई है और एक जगह एंजल के लिए भी है। जहां पर वह रोजाना कैंडल जलती हैं और सुनीता आहूजा ने बताया कि इससे उनके घर में पॉजिटिविटी रहती है।
घर में सुख शांति के लिए सुनीता आहूजा हाथी, पाइराइट क्रिस्टल और बड़ा सा शीशा भी लगा के रखी हुई है। इन चीजों को उन्होंने वास्तु शास्त्र के हिसाब से ही सजाया हुआ है।
सुनीता आहूजा के घर का लिविंग रूम
गोविंदा और सुनीता के घर का लिविंग रूम भी काफी ज्यादा आलीशान है। जिसमें कई सारी आर्टिफिशियल और यूनीक चीजें भी रखी हुई है। सुनीता ने बताया कि लिविंग रूम उनके घर का सबसे बेहतरीन एरिया है। यश वहां पर टीवी देखना पसंद करते हैं। लिविंग रूम के एक कॉर्नर में यश का प्लेस्टेशन भी है।
16 करोड़ के घर में रहते हैं सुनीता और गोविंदा
सुनीता आहूजा और गोविंदा के घर में एक बार सेक्शन भी बना रखा है जो बेहद ही लग्जरियस है। जिसमें सुनीता अक्सर मेहमानों के साथ में पार्टी करती है और ड्रिंक को भी एंजॉय करती है। टाइम्स ऑफ़ इंडिया की एक खबर की माने तो उनके घर की कीमत 16 करोड़ से ज्यादा की बताई जाती है।



