tamannaah Bhatia, tamannaah Bhatia skincare, tamannaah Bhatia news, tamannaah Bhatia saliva, tamannaah Bhatia age

tamannaah Bhatia, tamannaah Bhatia skincare, tamannaah Bhatia news, tamannaah Bhatia saliva, tamannaah Bhatia age


Tamannaah Bhatia Skincare: तमन्ना भाटिया हिंदी फिल्म इंडस्ट्री और साउथ दोनों जगह धमाका करती हुई नजर आती हैं। उनके अभिनय के साथ साथ लुक्स को लेकर भी लोग बातें करते हैं। उनकी स्किन कितनी अच्छी है ये बात किसी से छिपी नहीं है।

Tamannaah Bhatia

लेकिन अब कुछ ऐसा सामने आया है जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है। क्या आप जानते हैं कि अपने चेहरे से मुंहासे ठीक करने के लिए तमन्ना भाटिया क्या करती हैं? अगर नहीं तो उनका ये ब्यूटी हैक जानकर आप हैरान रह जाएंगे।

दरअसल वो काफी बदबूदार चीज लगाती हैं जो कि सुबह सुबह निकलती है। जी हां, तमन्ना भाटिया ने एक इंटरव्यू में बताया कि वो सुबह सुबह बासी मुंह जो लार निकलती है वो अपने चेहरों के मुहांसों पर लगाती हैं।

तमन्ना का स्किनकेयर रूटीन

तमन्ना भाटिया ने अभिनय के साथ साथ आइटम नंबर्स में भी अपना जलवा दिखाया है लेकिन उनका अजीबगरीब स्किनकेयर रुटीन काफी हैरान करने वाला है। National Library of medicine में छपी एक रिपोर्ट की मानें तो सही है कि सुबह की लार (Saliva) मुंहासों के लिए काफी प्रभावी होती है। कहा जाता है कि ये लार मुंहासे पैदा करने वाले बैक्टीरिया को मारता है और उसको बढ़ने से रोकता है। तमन्ना भाटिया ने इस बात का कुबूलनामा किया है लेकिन आप किसी भी का स्किनकेयर इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें। फिल्मीबीट इस तरह के किसी स्किनकेयर का प्रमोशन या दावा नहीं करता है।

वर्कफ्रंट

तमन्ना भाटिया कई फिल्मों को लेकर खबरों में हैं। इस लिस्ट में वन, नो एंट्री 2, फोर्स और रागिनी 3 जैसी फिल्में शामिल हैं। इन फिल्मों के लिए तमन्ना काफी मेहनत कर रही हैं लेकिन देखने वाली बात होगी कि वो इन फिल्मों से क्या धमाका करती हैं। सोशल मीडिया पर उनके फैंस फिल्मों और गानों के लिए काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।