phoolan devi r*pe story film on phoolan devi Bandit Queen most contriversial r*pe scenes seema biswas run naked during shooting

phoolan devi r*pe story film on phoolan devi Bandit Queen most contriversial r*pe scenes seema biswas run naked during shooting


Bandit Queen Rape Scene: फ़िल्म इंडस्ट्री में कई ऐसी फ़िल्में बनी हैं जिनमें रेप सीन दिखाए गए हैं। लेकिन आज हम जिस फ़िल्म का ज़िक्र करेंगे, उसमें एक-दो नहीं बल्कि 6 से भी अधिक रेप सीन शामिल हैं।

Bandit Queen Rape Scene

फ़िल्म इंडस्ट्री में कई ऐसी फ़िल्में बनी हैं जिनमें रेप सीन दर्शाए गए हैं। यह एक बेहद संवेदनशील विषय है, जिसे पर्दे पर देखकर अक्सर लोगों की रूह कांप जाती है। हालात तब और भी असहनीय हो जाते हैं जब ऐसे दृश्य बार-बार दिखाए जाएं। आज हम आपको बॉलीवुड की एक ऐसी ही फ़िल्म के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें रेप सीन एक-दो नहीं बल्कि 6 से अधिक बार दिखाए गए थे।यही नहीं, इसमें एक्ट्रेस को बिना कपड़ों के भी दिखाया गया, जिसे देखकर दर्शक दंग रह गए। इसी वजह से इस फ़िल्म को लेकर भारी विवाद हुआ था। इस फ़िल्म का नाम है ‘बैंडिट क्वीन’।

डकैत फूलन देवी पर आधारित फ़िल्म ‘बैंडिट क्वीन’ वर्ष 1994 में सिनेमाघरों में आई थी। इसमें सीमा विश्वास ने मुख्य भूमिका निभाई, जबकि निर्देशन शेखर कपूर ने किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फ़िल्म माला सेन की किताब ‘इंडियाज़ बैंडिट क्वीन द ट्रू स्टोरी ऑफ़ फूलन देवी’ से प्रेरित मानी जाती है।

फ़िल्म की कहानी में डकैत फूलन देवी के बचपन में हुए बाल विवाह से लेकर उनके डकैत बनने और फिर आत्मसमर्पण करने तक की पूरी यात्रा दिखाई गई थी। हैरानी की बात यह है कि इस फ़िल्म में रेप सीन की भरमार थी।

रिपोर्ट्स के अनुसार, फ़िल्म ‘बैंडिट क्वीन’ में डकैत फूलन देवी के साथ कई बार रेप के दृश्य दिखाए गए थे। सबसे पहले, उनका रेप उनके पति पुत्तीलाल द्वारा किया जाता है, जो उनसे 20 साल बड़े थे। इस किरदार को आदित्य श्रीवास्तव ने निभाया था। इसके बाद, ठाकुर के बेटे उनके साथ रेप करते हैं, फिर पुलिस वाले, और दो बार तो ख़ुद डकैत ही ऐसा करते हैं।इसके बाद ठाकुर श्रीराम और उनकी गैंग मिलकर फूलन देवी का सामूहिक बलात्कार करते हैं। सोचिए, जिन घटनाओं को सिर्फ़ पढ़ना ही विचलित कर देता है, उन्हें पर्दे पर देखना कितना भयावह रहा होगा।

दरअसल, फ़िल्म में फूलन देवी का गैंगरेप और फिर उन्हें बिना कपड़ों के कुएं से पानी भरने के लिए भेजने जैसे दृश्य देखने के बाद किसी की भी रूह कांप उठे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिलीज़ के बाद इस फ़िल्म को लेकर जमकर विवाद हुआ और इसे बैन करने की मांग भी उठी।

ख़ुद फूलन देवी ने फ़िल्म की सत्यता पर सवाल उठाते हुए इसे बैन करने की मांग की थी। उन्होंने यहां तक कह दिया था कि अगर फ़िल्म नहीं रोकी गई तो वह सिनेमाघर के सामने आत्महत्या कर लेंगी। इसके बाद, ‘बैंडिट क्वीन’ में अत्यधिक हिंसा और रेप दृश्यों के कारण इसे भारत में बैन कर दिया गया। हालांकि, सेंसर बोर्ड द्वारा कुछ कट लगाए जाने के बाद इसे रिलीज़ की अनुमति मिल गई।