Is Mouni Roy quitting the industry? She has issued a shocking note, wrote- “Never come to me…”

Is Mouni Roy quitting the industry? She has issued a shocking note, wrote- “Never come to me…”


Mouni Roy Post: आज आपने देखा होगा कि किस तरह से मौनी रॉय कार में बैठकर पैपराजी पर भड़कती हुईं नजर आईं थीं। लेकिन अब उनकी एक स्टोरी भी सामने आई है जिसमें उन्होंने साफ तौर पर मना कर दिया है कि उनका पीछा ना किया जाए और ना ही उनको पैपराजी की जरुरत है।

Mouni Roy

मौनी रॉय की मानें को उन्होंने पैपराजी को नहीं बुलाया था और किसी को आने की जरूरत नहीं है। मौनी रॉय सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहती हैं और इस वीडियो ने लोगों को हैरान कर दिया था।

स्टोरी में लिखी ये बात

मौनी रॉय ने एक पोस्ट करते हुए साफ तौर पर मीडिया से कुछ बातें कही हैं। हालांकि काफी सम्मान सहित उन्होंने अपनी बात रखी। उन्होंने लिखा, ”कृपया मुझे कभी पैपराजी कवर ना करें। मैंने आप लोगों को नहीं बुलाया था और इतना काफी है।

आपका सम्मान है प्यार है लेकिन आपको बुलाया नहीं। प्लीज मेरे लिए कभी ना आएं ये काफी मेहरबानी होगी। इसलिए अगर आप अगली बार मुझे पैपराजी के साथ देखें तो इतना तय है कि मैने उनको नहीं बुलाया। मुझे हमेशा के लिए पैप करना बंद कर दें, प्लीज प्लीज। प्यार और सम्मान।” मौनी रॉय का ये की पोस्ट वायरल हो रही है। हालांकि इस पोस्ट को viralbhayani ने साझा किया है लेकिन मौनी रॉय की प्रोफाइल में नहीं नजर आ रहा है।

क्या इंडस्ट्री छोड़ रहीं हैं मौनी?

कोई भी स्टार चाहता है कि उनके आसपास लोग रहें और मीडिया उनको कवर करने के लिए चिल्लाती रहे। पैपराजी से दूर रहने की अपील करने के बाद सवाल उठ रहे हैं कि क्या मौनी रॉय इंडस्ट्री छोड़ रही हैं? अगर नहीं तो पैपराजी से इस तरह की अपील करने के पीछ क्या कारण है? लोग कई तरह के सवाल कर रहे हैं। हालांकि मौनी रॉय किस बात से नाराज हैं इसका खुलासा नहीं हुआ है।