Shahrukh Khan bought Mannat for 18 crore; 25 years later, its value has risen to 300 crore

Shahrukh Khan bought Mannat for 18 crore; 25 years later, its value has risen to 300 crore


Mannat Price Today: शाहरुख खान जिस घर में रहते हैं उसका नाम मन्नत है और इसकी अपनी एक कहानी है। शाहरुख खान ने जब ये घर खरीदा था तो इसका नाम जन्नत था। क्या आप जानते हैं कि किंग खान के इस घर ने सोना उगला है और आज 18 करोड़ में खरीदी गई ये प्रॉपर्टी कितने की है?

Mannat Price Today

अगर नहीं तो यकीनन ये आंकड़े सुनकर आपके पैरों तले से जमीन खिसकने वाली है। जी हां, शाहरुख खान ने साल 2001 में ये घर खरीदा था और उस वक्त इसकी कीमत 18 करोड़ रुपए थी। ये प्रॉपर्टी खरीदे हुए उनको करीब 25 साल हो गए हैं और अब खबरें आईं हैं कि इस घर की कीमत अब 300 करोड़ रुपए है।

क्या है मन्नत की कहानी

मन्नत की बात करें तो पहले ये प्रॉपर्टी गुजराती बिजनेसमैन नरीमन दुबाश के पास थी। शाहरुख खान से पहले ये प्रॉपर्टी ‘बाई खोरशेद भानु संजना ट्रस्ट’ था। बाद में शाहरुख खान ने ये जमीन खरीद ली थी। सुपरस्टार ने जब ये घर खरीदा तो इसका नाम जन्नत रखा था। हालांकि बाद में इसको बदलकर इसका नाम मन्नत कर दिया।

इसका कारण ये था कि शाहरुख खान ये प्रॉपर्टी खरीदना चाहते थे और उनकी मन्नत थी कि वो ये खरीदें। जब वो इसके मालिक बने तो इसका नाम बदलकर मन्नत रख दिया। शाहरुख खान का ये बंगला मुंबई के कई मशहूर बंगलों में से एक है। लोग उनके घर के सामने तस्वीरें क्लिक करवाते हैं।

वर्कफ्रंट

शाहरुख खान इस वक्त अपनी फिल्म किंग को लेकर चर्चा में हैं और लगातार काम कर रहे हैं। इस फिल्म में वो अपनी बेटी सुहाना खान के साथ होंगे। फिल्म का टीजर रिलीज हो चुका है और लोगों को काफी पसंद आ रही है। ऐसा लग रहा है कि शाहरुख खान सीरियल किलर बनकर इस फिल्म में धमाका करेंगे लेकिन उनके किरदार की आधिकारिक पुष्टि होनी फिलहाल बाकी है।