Aishwarya Rai reveals her early morning routine non negotiable wake up at 5 take this drink for skin

Aishwarya Rai reveals her early morning routine non negotiable wake up at 5 take this drink for skin


Aishwarya Rai Personal Routine: बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्य राय प्रोफेशनल लाइफ से लेकर पर्सनल लाइफ तक हर फील्ड में परफेक्शन के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में ऐश्वर्या राय बच्चन ने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी डेली रूटीन के बारे में बात की और बताया कि उनका दिन काफी जल्दी शुरू हो जाता है।

Aishwarya Rai Personal Routine

ऐश्वर्या राय ने बताया कि वो अपने दिन की शुरुआत सुबह जल्दी उठकर करती है। किसी भी हाल में वो सुबह 5 से साढ़े 5 बजे तक उठ जाती है। उन्होंने बताया कि सुबह जल्दी उठने के मामले में वो जरा भी ढील नहीं देती हैं। ऐश्वर्या राय का कहना है कि अपने काम को किसी भी परस्थिति में हार्ड वर्क के जरिए करने में विश्वास करती हैं ना घंटे गिनती हैं कि उन्होंने कितनी देर तक काम किया है।

ऐश्वर्या बताया कि उनकी लाइफ काफी बिजी है वो बहुत कम समय में काफी ज्यादा काम करने की कोशिश करती हैं। ऐश्वर्या ने कहा, “मेरा दिन बहुत जल्दी शुरू होता है। हर दिन कम से कम 5:30 बजे शुरू होता है, तो यह रूटीन बना हुआ है। बाकी दुनिया के लिए घड़ी 24 घंटे की होती है, लेकिन मुझे एक ही दिन में 48 घंटे का काम करना पड़ता है।”

ऐश्वर्या राय की मॉर्निंग हैबिट्स में उनका स्किन केसर सबसे जरूरी चीज है। सुबह अपने शेड्यूल को फॉलो करते हुए ऐश्वर्या साढ़े पांच बजे कर उठ जाती हैं। इसके बात वो अपनी ग्लोइंग स्किन को बरकरार रखने के लिए खूब सारा पानी पीती हैं।

बता दें कि ऐश्वर्या राय बच्चन अपना पूरा समय परिवार और बेटी आराध्या को देती हैं। हाल ही में ऐ्श्वर्या राय ने कान्स में बेहद खूबसूरत एपीयरेंस से हर किसी की दिल जीत लिया था। इसके साथ ही ये हसीना अकसर बेटी और अभिषेक बच्चन के साथ वेकेशन पर भी आती जाती दिखाई देती हैं।