Abhinav Rubina On Gaurav Khanna Divorce: लॉकअप सीजन 2 में गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लिया। शो के प्रीमियर वाले दिन ही उन्होंने गौरव से तलाक लेने का खुलासा कर दिया था। हालांकि दोनों ने अभी तक कोई भी लीगल प्रोसेस शुरू नहीं किया है। लेकिन तलाक को लेकर बात कर चुके हैं।

जब गौरव खन्ना ने रुबीना-अभिनव की शादी का उड़ाया था मजाक
अब इसी बीच खतरों के खिलाड़ी 15 में गौरव खन्ना के साथ हिस्सा लेने वाली रुबीना दिलैक और उनके पति अभिनव शुक्ला ने उनके तलाक को लेकर रिएक्शन दे दिया है। रुबीना ने अपने लेटेस्ट व्लॉग में POV में हिना खान और रॉकी जयसवाल के साथ चर्चा की थी कि किस तरीके से गौरव ने बिग बॉस 19 में जाने से पहले उनकी शादी का मजाक उड़ा दिया था।
रुबीना ने बताया था कि गौरव एक ग्रीन फ्लैग का टैग लेकर बिग बॉस 19 में पहुंचे थे और कहा था कि एक एक्टर के तौर पर उनकी इमेज बहुत अच्छी है तो उनसे सवाल किया गया था कि वह अपनी पत्नी के साथ में बिग बॉस में क्यों नहीं आए। तो इस पर गौरव ने कहा था कि रुबीना और अभिनव की तरह वह अपनी शादी की धज्जियां नहीं उड़ाना चाहते।
रुबीना ने इस पर आगे बात करते हुए बताया कि उन्होंने हमारी शादी का मजाक उड़ा दिया था और अब उन्हीं की पत्नी एक शो में जाकर तलाक का ऐलान कर रही है। हम सच में अलग होने के दौर से गुजर रहे थे और तब बिग बॉस हाउस में रहना काफी ज्यादा अजीब भी लग रहा था। अभिनव ने भी गौरव खन्ना के उस कमेंट को लेकर बात की थी।
अभिनव ने गौरव खन्ना को कहा बेवकूफ
अभिनव शुक्ला ने इस पर बात करते हुए कहा कि “गौरव खन्ना बहुत बेवकूफ है और उन्होंने यह बात बहुत ही करीबी दोस्त से कही थी जो मेरे बेस्ट फ्रेंड है। ऐसा भी हो सकता है कि उनका मकसद यह बात हम तक पहुंचाना ना हो लेकिन यह बात हम तक पहुंची। बाद में हंसी मेरी ही हुई।” अभिनव ने रुबीना के साथ शादी में आई मुश्किलों को लेकर भी बात की।
टूटने की कगार पर आ गई थी रुबीना और अभिनव की शादी
अभिनव शुक्ला ने इस पर बात करते हुए बताया कि “कोविड का वक्त बहुत ही ज्यादा बुरा था और हम तो अलग होने वाले थे। अगर हम अलग हो जाते तो हम किसी भी शो में नजर नहीं आते। अगर हम शो में जाते भी तो हम इसके बारे में कभी भी बात नहीं करते। हम दो लोगों के कारण साथ में आए। मेरे भाई और उसकी मां ने हमारी शादी बचाई थी।”
अभिनव आगे बात करते हुए बताया कि “मैं कभी भी अपने माता-पिता को नहीं बताया था और हम अपने ईगो में हुआ करते थे। लेकिन उन्होंने हमें दिखाया कि हमारी लड़ाइयां कितनी ज्यादा छोटी थी और रुबीना एक डायरी में नफरत भरे मैसेज भी लिखा करती थी। वह भी अपने एक में थी।”



