Jasmine Sandlas Career: रणवीर सिंह की धुरंधर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुनामी लेकर आई थी। धुरंधर 2 ने भी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड बनाया। फिल्म के गाने भी काफी ज्यादा दर्शकों द्वारा पसंद किए गए। फिल्म में ब्लॉकबस्टर गानों को अपनी आवाज देने वाली जैस्मीन सैंडलस काफी चर्चा में आई।

जैस्मीन सैंडलस इस समय अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में है और उन्होंने हाल ही में अपने दिल्ली के कॉन्सर्ट में अपने मंगेतर से हर किसी की मुलाकात करवा दी। यहां पर उन्होंने अपनी इंगेजमेंट रिंग भी फ्लॉन्ट की और अपने मंगेतर के साथ रोमांटिक डांस करती हुई भी नजर आई। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक वक्त था जब वह कभी सड़कों पर सिर्फ ₹20 में अपनी CD बेचती थी।
जब जैस्मिन ने सड़कों पर बेचीं CD
जैस्मिन वैसे तो पंजाब के जालंधर में जन्मी थी लेकिन सिर्फ 13 साल की उम्र में उनका परिवार कैलिफोर्निया में जाकर शिफ्ट हो गया था। बचपन से ही उन्हें लिखने और गाने का काफी शौक था। जब वह 16 साल की हुई तो उन्होंने सोच लिया था कि उन्हें म्यूजिक इंडस्ट्री में ही अपना करियर आगे बढ़ाना है।
तब उनके पास में कोई गॉडफादर भी नहीं था और ना ही कोई ऐसा था जो बड़ा म्यूजिक लेबल दे। इसीलिए उन्होंने अपनी आवाज को लोगों तक पहुंचाने के लिए खुद पैसे जोड़कर अपनी गानों की CD तैयार की और कैलिफोर्निया के नाइट क्लब्स के अलावा सड़कों के बाहर खड़े होकर ₹20 में बेचना शुरू कर दिया। वह सिर्फ चाहती थी कि लोग उनकी आवाज को एक बार सुने।
फिर जैस्मिन को मिला बड़ा ब्रेक
जैस्मिन की मेहनत रंग लाई और साल 2008 में उनका पहला गाना ‘मुस्कान’ रिलीज हुआ। जिसको दर्शकों द्वारा काफी पसंद भी किया गया था। लेकिन साल 2014 में उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट आया जब उन्होंने सलमान खान की फिल्म ‘किक’ में हनी सिंह के साथ ‘यार ना मिले’ गाना गाया। उनका यह गाना रातों-रात सुपरहिट साबित हुआ।
जैस्मिन सैंडलस की फीस
जैस्मिन सैंडलस अभी के समय पर एक गाने के लिए तकरीबन 35 लाख की फीस ले लेती है और करोड़ों की संपत्ति की मालकिन भी है। जो लड़की कभी ₹20 की सीडी बेचती थी आज वह पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के सबसे महंगी फीमेल सिंगर्स की लिस्ट में शामिल है।



