Hina Khan Rubina dilaik along with Abhinav Shukla rocky Jaiswal makes fun of Shilpa shinde Akanksha chamola

Hina Khan Rubina dilaik along with Abhinav Shukla rocky Jaiswal makes fun of Shilpa shinde Akanksha chamola


Hina Khan Rubina Dilaik Talk Show: टीवी से लेकर ओटीटी तक तमाम सेलेब्स अपने अपने पॉडकास्ट और टॉक शोज लेकर आते रहते हैं। अब हिना खान और रुबिना दिलैक भी एक टॉक शो लेकर आई है जो कि काफी विवादों में आ गया है।

Hina Khan Rubina Dilaik Talk Show

हिना खान और रुबिना दिलैक के साथ इस टॉक शो में उनके पति रौकी जायसवाल और अभिनव शुक्ला भी दिखाई दिए और पत्नियों के साथ जमकर गॉसिप करते दिखे। नेटिजंस को इस शो का कंसेप्ट और इसमें होने वाली बातचीत जरा भी पसंद नहीं आई।

रुबिना दिलैक ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर अपने नए शो ‘POV’ का एक वीडियो शेयर किया। इसमें रुबिना के पति और एक्टर अभिनव शुक्ला भी नजर आए। साथ ही हिना खान और उनके पति रॉकी भी मौजूद दिखे। यह चारों शिल्पा शिंदे और आकांक्षा चमोला जैसी टीवी एक्ट्रेसेस की पिछली कंट्रोवर्सी पर चर्चा कर रही थीं। दोनों को लेकर अपनी सोच बता रही हैं।

जब फैंस ने हिना खान और रुबिना के टॉक शो का वीडियो देखा तो उन्होंने खरी-खोटी सुना दी। दरअसल, यह दोनों ही टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेसेस हैं, दोनों की अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है। इन्हें इस तरह से दूसरों एक्टर्स की कंट्रोवर्सी पर बात करते देख, फैंस को अच्छा नहीं लगा।

कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इन्हें खूब ट्रोल किया। कई यूजर्स का कहना था कि यह चुगली करने का नया तरीका है। वहीं कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का मानना था कि ये एक्ट्रेसेस को मोहल्ले की आंटी जैसी बातें कर रही हैं।