Vicky Kaushal Attends Shailesh Lodha Daughter Swara Wedding As Her Real Brother Post Old Family Bond

Vicky Kaushal Attends Shailesh Lodha Daughter Swara Wedding As Her Real Brother Post Old Family Bond


Shailesh Lodha Vicky Kaushal Connection: तारक मेहता एक्टर शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी इस समय काफी ज्यादा चर्चा का विषय बनी हुई है। इस शादी में देश भर के काफी सारे सेलिब्रिटीज नजर आए। हालांकि तारक मेहता का उल्टा चश्मा की टीम को नहीं देखा गया। लेकिन विक्की कौशल इस शादी में कैसे आए लोग काफी ज्यादा इस बात को जानने के लिए उत्सुक है।

Shailesh Lodha Vicky Kaushal

सबसे खास बात तो यह है कि विक्की परफॉर्मर की हैसियत से नहीं बल्कि लड़की वाले बनकर इस शादी में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने बारातियों का स्वागत भी किया और शैलेश की पगड़ी ठीक करते हुए भी एक वीडियो में नजर आए। इसके बाद में लोग यह जानना चाहते हैं कि क्या विक्की और शैलेश का कोई पुराना और रिश्ता है?

विक्की और शैलेश का क्या है रिश्ता?

शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वरा की शादी 6 जुलाई को जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में हुई थी। वेडिंग सेरेमनी बहुत ही धूमधाम से हुई और इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हुई। लेकिन लोगों को यह समझ नहीं आया कि विक्की वहां पर क्यों पहुंचे। लेकिन अब इसी बीच इंडिया वीकली की एक रिपोर्ट की माने तो दोनों के बीच पुराना रिश्ता है। लेकिन इस बात की कोई पुष्टि नहीं हुई है मगर बताया जा रहा है कि यह दोस्ती तब से है जब विक्की के पिता शाम कौशल को कैंसर हो गया था।

कौशल फैमिली के बेहद करीब है शैलेश लोढ़ा

जब शाम कौशल को कैंसर हुआ था तो कौशल फैमिली के लिए यह वक्त काफी ज्यादा मुश्किल भरा था। इस दौरान शैलेश लोढ़ा रोजाना शाम कौशल से मिलने के लिए जाया करते थे और उन्हें इमोशनल सपोर्ट भी दिया करते थे। तभी से कौशल परिवार और लोढ़ा परिवार के बीच में काफी अच्छे रिश्ते हैं।

कुछ महीना पहले शैलेश लोढ़ा ने विक्की के साथ में एक तस्वीर को शेयर करते हुए उनकी खूब तारीफ भी की थी। उन्होंने लिखा था कि विक्की ने भले ही कितनी भी लोकप्रियता हासिल कर ली हो लेकिन दुनिया भर में अपनी मेहनत से ही उन्होंने पहचान बनाई है। इसके बावजूद वह काफी जमीन से जुड़े हुए हैं और आज भी नहीं बदले हैं। यही क्वालिटी उन्हें दूसरों से अलग बना देती है।

कौन हैं शैलेश लोढ़ा के दामाद?

शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी इस समय काफी चर्चा में बनी हुई है। स्वरा एक ऑथर हैं। उनकी शादी सिंगापुर के शाश्वत से हुई है और वह बैंकिंग सेक्टर में काम करते हैं। दोनों की शादी में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के काफी दिग्गज नजर आए। जिसमें राकेश बेदी से लेकर रजा मुराद, मनोज मुंतशिर और कृष्णा अभिषेक का नाम भी शामिल है।