TMC ने लग्जरी विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी

TMC ने लग्जरी विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी


Mamata Banerjee TMC & Luxury Aircraft Buzz: पार्टी में टूटन के बीच टीएमसी नेता और बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एक नए विवाद में फंसती हुई नजर आ रही हैं. सवाल उठ रहा है कि एक लग्जरी जेट और हेलिकॉप्टर खरीदने के पैसे टीएमसी ने दिए और उन्हीं विमानों को किराए पर लिया गया है? बंगाल अखबार आनंद बाजार पत्रिका की एक खबर में इसका दावा किया गया है. 

यह सवाल ममता बनर्जी के पार्टी बैंक अकाउंट्स की ईडी की मनी लॉन्ड्रिंग जांच में पूछा जा रहा है. ईडी ने टीएमसी के तीन बैंक अकाउंट्स फ्रीज कर दिए हैं. इनमें 440 करोड़ रुपए जमा है. 

बंगाली अखबार ‘आनंदबाजार पत्रिका’ के मुताबिक, केयरवेल एविएशन ने वीवीआईपीस को चार्टर सर्विस दी. इनमें अभिषेक बनर्जी जैसे टीएमसी के बड़े नेता शामिल थे. ईडी ने बयान में कहा है कि इन एम्ब्रेयर 600 एयरक्राफ्ट और अगस्ता हेलिकॉप्टर को बाद में खुद टीएमसी को किराए पर दे दिया गया. इन्हें पार्टी फंड से खरीदा गया था. एयरक्राफ्टर के नाम से बड़ी रकम ट्रांसफर की गई. 

क्या है पूरा मामला? ED की जांच में अबतक क्या खुलासा

दरअसल, पूरा मामला कोलकाता की एविएशन मैनेजमेंट और लीडिंग फर्म, केयरवे एविएशन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड से जुड़ा है. यहां ईडी ने रेड मारी है. यह फर्म 2021 में बनी थी. इसी साल टीएमसी तीसरी बार सत्ता में आई थी. ईडी ने बयान में कहा है कि अप्रैल 2023 और जून 2026 के बीच टीएमसी के बैंक अकाउंट्स से केयरवेल एविएशन को 160 करोड़ ट्रांसफर किए गए. कंपनी ने इसके बाद 82.96 करोड़ रुपए एक और नई बनी कंपनी में ट्रांसफर किए. 

ईडी का दावा है कि टीएमसी की तरफ से भेजे गए इन फंड का इस्तेमाल केयरवेल ने एक लग्जरी बिजनेस जेट- एम्ब्रेयर 600 और एक अगस्ता 109 एसपी हेलिकॉप्टर खरीदने के लिए किया है. इनकी कीमत 112 करोड़ रुपए थी. 

बंगाल में बड़ी हलचल, सुष्मिता देव समेत TMC के तीन पूर्व सांसद BJP में शामिल

ईडी को पता चला है कि अगस्तावेस्टलैंड हेलिकॉप्टर खरीदने के लिए 2023 में केमैन आइलैंड्स की कंपनी से लगभग 16 करोड़ रुपए लिए गए थे. 

ईडी की दिलचस्पी पूरे घटनाक्रम में एयरक्राफ्ट को किराए पर देने को लेकर है

यह तो है खरीददारी के फंड ट्रांसफर की बात लेकिन अब सवाल उठ रहा है कि खरीदे गए एयरक्राफ्ट को किराए पर लिया गया. ईडी की पूरी जांच इसी पर है. ऐसे में जानकारी है कि हेलिकॉप्टर और एम्ब्रेयर जेट दोनों को तृणमूल को किराए पर दिया गया था. 

तृणमूल ने इसे बदले की कार्रवाई करार दिया

तृणमूल ने इसे बदले की कार्रवाई बताया है. ईडी इस कदम के पीछे की वजह का पता लगाने में जुटी है. ईडी का कहना है कि ऐसा शायद ट्रांजेक्शन के असली मकसद को छिपाने के लिए किया गया हो. पूरी जांच बिधाननगर पुलिस की तरफ से दर्ज एफआईआर के तहत की जा रही है. इस मामले में टीएमसी विधायक विश्वनाथ दास ने शिकायत दर्ज की है. 

ये भी पढ़ें : भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?