Anjali Anand On Bodyshaming: बॉलीवुड इंडस्ट्री में काफी वक्त से कुछ ऐसी हीरोइंस को देखा जाता है जो अपने परफेक्ट फिगर की वजह से काफी ज्यादा लाइमलाइट में रहती हैं। लेकिन अब इसी बीच धमाल 4 की एक्ट्रेस अंजलि आनंद इंडस्ट्री में एक ऐसी एक्ट्रेस बनकर उभर रही है जो बताती है कि अगर टैलेंट हो तो बॉडी से कोई भी फर्क नहीं पड़ता है।

अंजलि अंजली आनंद इस वक्त बड़े-बड़े प्रोजेक्ट्स में काम कर रही हैं। साल 2023 में उन्हें करण जौहर की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में देखा गया था। इसके बाद अब हाल ही में उन्हें ‘धमाल 4’ में लीड किरदार मिला है।
अब हाल ही में अंजलि ने इंडिया टुडे आज तक के साथ बातचीत के दौरान अपनी जर्नी को शेयर किया है। अभिनेत्री ने बताया है कि किस तरीके से उनका बढ़ा हुआ वजन कई बार उनके काम के बीच में आ गया था। लेकिन उन्होंने कभी भी हार नहीं मानी और आज वह लोगों को गलत साबित करने में जीत गई हैं।
धमाल 4 में अंजलि का रोल
अंजलि ने अपनी आने वाली फिल्म धमाल 4 को लेकर भी बात की और कहा कि “मैं इस समय बहुत ज्यादा खुश होने के साथ-साथ इमोशनल भी हूं। बस मैं यही उम्मीद कर रही हूं कि लोगों को फिल्म बहुत पसंद आए और सब कुछ अच्छा रहे। मुझे इस फिल्म के बाद में और भी अच्छे रोल मिले। मेरे बारे में जो भी बातें की जा रही है मैं चाहती हूं कि आखिर में वही मेरे लिए सही साबित हो।”
काम से पहले लोग देखते हैं वजन
जब अंजलि से सवाल किया गया कि आज भी फीमेल आर्टिस्ट के काम से ज्यादा उनके वजन की खूब चर्चा होती है तो इस पर उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि “हां, ऐसा इसीलिए होता है क्योंकि समाज अभी भी ऐसा ही सोचता है। लोग आज भी मेरे काम से ज्यादा मेरा वजन देखते हैं। जब तक ऐसा रहेगा मैं काम करती रहूंगी जिससे लोगों को यह साबित कर पाऊंगी उनकी सोच पूरी तरह गलत है।”
अंजलि ने कहा कि “औरतों के लिए बेहतर किरदार लिखने में अभी भी लंबा रास्ता तय करना पड़ेगा। मैं भी यही कोशिश कर रही हूं और जितने ज्यादा लोग मुझे देखेंगे उनकी सोच उतनी ही ज्यादा बदलेगी। तब राइटर और फिल्म मेकर्स यह समझ पाएंगे कि इस कलाकार की काबिलियत के हिसाब से किरदार लिखा जा सकता है और सिर्फ उसके शरीर को देखकर ऐसा नहीं किया जा सकता।”
धमाल 4 को लेकर कंफ्यूज थी अंजलि
धमाल 4 साइन करने को लेकर अंजलि ने बात की और बताया कि उनके मन में शुरुआत में काफी ज्यादा कन्फ्यूजन थी क्योंकि फिल्म एक ऐसे मुद्दे पर थी जिसके खिलाफ वो हमेशा से ही आवाज उठाती आ रही हैं।
अभिनेत्री ने कहा कि “यह मेरे लिए एक बहुत ही बड़ी जिम्मेदारी थी और मैं हमेशा से ही ऐसी चीजों के खिलाफ थी जो समाज में गलत है। लेकिन फिर मैंने सोचा कि अगर समाज में यह सब होता है तो फिल्म सिर्फ लोगों को उनकी सच्चाई को दिखाती है। अगर किसी को इससे बुरा भी लगता है तो शायद वह खुद भी ऐसा करता होगा।”
अंजलि ने कहा कि “लोग किसी को मोटा होने पर या फिर किसी को बहुत ही पतला होने पर, किसी के रंग पर या किसी के लुक को लेकर उसे शर्मिंदा करते हैं। लेकिन ऐसा भी हो सकता है कि यह पूरी तरीके से बंद ना हो मगर हम इन मुद्दों को अलग तरीके से लोगों के सामने रख सकते हैं जिसकी वजह से उनकी सोच बदलेगी।”
कब रिलीज होगी धमाल 4?
अगर हम ‘धमाल 4’ फिल्म की बात करें तो इसमें अंजलि को रितेश देशमुख के किरदार की पत्नी के रूप में देखा जाएगा। इसके अलावा फिल्म में अरशद वारसी से लेकर जावेद जाफरी और रवि किशन जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। फिल्म को 10 जुलाई को थिएटर में रिलीज किया जाएगा।



