Janhvi Kapoor Intentionally Displays Boyfriend Shikhar Pahariya Nickname Shikhu In Her Mehendi

Janhvi Kapoor Intentionally Displays Boyfriend Shikhar Pahariya Nickname Shikhu In Her Mehendi


Janhvi Kapoor Shikhu Name Mehendi: जान्हवी कपूर बॉलीवुड की एक जाने वाली अभिनेत्री है और आपको बता दें कि हाल ही में उन्हें बहन अंशुला कपूर की वेडिंग रिसेप्शन में देखा गया था। जहां पर उनका लुक काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। लेकिन इस दौरान फैंस ने जान्हवी कपूर की मेहंदी को नोटिस किया जो बहुत खास रही।

Janhvi Kapoor

दरअसल आपको बता दें कि अंशुला कपूर की वेडिंग रिसेप्शन में जान्हवी कपूर ने डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की सिल्क साड़ी पहनी हुई थी। जिसके साथ उन्होंने स्ट्रेपलेस ब्लाउज भी पहना हुआ था। उनका यह एलिगेंट लुक सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। लेकिन अब इसी बीच उनकी मेहंदी ने हर किसी को हैरान कर दिया।

जान्हवी ने हाथो पर लगाई शिखर के नाम की मेहंदी

जान्हवी कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से फंक्शन की कुछ तस्वीरों को शेयर किया और इन तस्वीरों में उनकी मेहंदी में ‘शिखु’ नाम लिखा हुआ नजर आया। जो उनके बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया का निकनेम भी है। यह नाम बहुत ही सटल तरीके से डिजाइन में लिखा गया था और यह उनके रिश्ते की एक बहुत ही प्यारी झलक को दर्शाता है।

जान्हवी और शिखर की लव स्टोरी

खबरों की माने तो जान्हवी कपूर और शिखर पहाड़िया एक दूसरे को बचपन से ही जानते हैं। दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में तब्दील हो गई और साल 2016 में उनके रिश्ते की खबरें सामने आने लग गई थी। लेकिन साल 2018 में अभिनेत्री की फिल्म धड़क के बाद में दोनों के अलग होने की खबर भी सामने आई थी।

लेकिन फिर साल 2023 में दोनों को पार्टी से लेकर वेकेशन पर साथ में देखा गया। अनंत अंबानी की शादी के फंक्शंस और मंदिरों में भी कई बार दोनों साथ में नजर आए। इसके बाद में फैन्स को लगा कि एक बार फिर से दोनों साथ आ चुके हैं। दोनों को कई बार तिरुपति मंदिर में भी साथ में देखा जाता है।

पहले भी अपने रिश्ते को लेकर इशारा कर चुकी हैं जान्हवी

ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है जब जान्हवी कपूर ने शिखर के लिए अपने प्यार का इस तरह से इजहार किया ही। इससे पहले भी साल 2024 में फिल्म मैदान की स्क्रीनिंग के दौरान वह ‘शिखु’ नाम का नेकलेस पहने हुए नजर आई थी। साथ ही कॉफी विद करण शो में उन्होंने गलती से शिखर का नाम अपने स्पीड डायल में होने की बात भी कह दी थी। इसके बाद में उनके रिश्ते की चर्चा और भी ज्यादा बढ़ गई थी।

कौन हैं शिखर पहाड़िया?

शिखर पहाड़िया की अगर हम बात करें तो आपको बता दें कि वह महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे के नाती हैं। वह बिजनेस वूमेन स्मृति शिंदे और बिजनेसमैन संजय पहाड़िया के बेटे भी हैं। शिखर एक एंटरप्रेन्योर होने के एक इन्वेस्टर भी है। उनका नाम मुंबई के हाई प्रोफाइल सर्कल में भी काफी प्रसिद्ध है।