Anurag Kashyap On Satluj: दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सतलुज’ को लेकर बवाल बढ़ता ही जा रहा है। फिल्म के ओटीटी से हटाए जाने के बाद अब इस फिल्म को देखने की एक्साइटमेंट दर्शकों में और ज्यादा बढ़ गई है। फिल्म ऑनलाइन लीक हो चुकी है। इसके साथ ही तमाम लोग इस फ्री में डाउनलोड कर करके देख भी रहे हैं। वहीं अब फिल्म मेकर अनुराग कश्यप ने इस फिल्म को जरूर देखने के अपील की है।

सतलुज पर अनुराग कश्यप के पोस्ट
अनुराग कश्यप ने फिल्म से जुड़े कई पोस्ट किए हैं जो कि इटरनेट पर वायरल हो रहे हैं। अनुराग कश्यप ने अपने एक पोस्ट में लिखा, ‘मैंने पहले इस फिल्म को देखने के बारे में सोचा भी नहीं था, लेकिन अब इसे जरूर देखना चाहता हूं ताकि समझ सकूं कि आखिर इसे हटाने की जरूरत क्यों पड़ी।’
पायरेटेड वर्जन देखें, पर जरूर देखें
इसके बाद कश्यप ने एक और इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की, जिसमें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा फिल्म का एक एडिटेड वीडियो है। उस पोस्ट में दावा किया गया था कि अर्जुन रामपाल वाला एक खास सीन फिल्म हटाने की बड़ी वजह बना। इस पर रिएक्ट करते हुए अनुराग ने लोगों से फिल्म देखने की अपील की। उन्होंने यहां तक कहा कि अगर फिल्म किसी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध न हो, तब भी लोग किसी तरह इसे जरूर देखें। उन्होंने लिखा, ‘सब लोग फिल्म देखो, चाहे पायरेटेड वर्जन ही क्यों न देखनी पड़े।’
IMDB रेटिंग की शेयर
अनुराग कश्यप ने फिल्म को मिले IMDB रेटिंग भी सोशल मीडिया पर शेयर की है। पोस्ट में फिल्म से दिलजीत दोसांझ की तस्वीर के साथ IMDB पर नंबर 1 होने की बात लिखी है। इसी के साथ कैप्शन में लिखा है, ‘दिलजीत दोसांझ की फिल्म सतलज IMDb पर 2026 की हाइएस्ट रेटिंग फिल्म बन गई है जिसे 9.5 रेटिंग मिली है।’ हालांकि, IMDB से भी अब रेटिंग हटा दी गई है।




