Sohail Khan’s admission: Seema Sajdeh and he divorced because of him

Sohail Khan’s admission: Seema Sajdeh and he divorced because of him


Sohail Khan Seema Sajdeh Divorce Reason: सोहेल खान और सीमा सजदेह के तलाक वाले फैसले ने सभी को हैरान किया था। अरबाज खान और मलाइका ने इसके पहले तलाक लिया था तो लोग इतने हैरान नहीं थे।

Sohail Khan Seema Sajdeh

लेकिन अब सोहेल खान और सीमा सजदेह के तलाक को लेकर एक खुलासा हुआ है। रियालिटी शो ‘अलायंस’ में सोहेल खान और सीमा सजदेह दोनों नजर आ रहे हैं और इस शो में अभिनेता ने उस शख्स का नाम बता दिया है जिसकी वजह से दोनों 25 साल बाद एक दूसरे से अलग हो गए।

इस शो पर पहले सोहेल खान आए थे लेकिन बाद में जब सीमा सजदेह की एंट्री हुई तो वो इमोशनल हो गए। इस दौरान उस राज से भी पर्दा उठ गया जिसके बारे में सभी जानना चाहते थे।

कौन था वो जिसकी वजह से हुए सोहेल-सीमा का तलाक

वायरल हो रहे एक वीडियो में आप देखेंगे कि 25 सालों के सफर को सोहेल खान याद कर रहे हैं। सोहेल ने कहा कि सीमा सजदेह को देखकर “बहुत अच्छा” लग रहा है। सोहेल खान ने आगे कहा, फिर दिल से एक बात कहते हैं: “अगर हमारे बीच कोई गलती हुई थी, तो उसकी ज़िम्मेदारी मैं लेता हूँ।” जैसे ही ये बात कही उनका वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है। सोहेल खान की इन बातों को सुनकर सभी खुश हो जाते हैं और कुशाल टंडन चिल्लाते हैं, “सीटी मार दे!” फैंस सोहेल की उस शालीनता, सम्मान और समझदारी की तारीफ़ कर रहे हैं जो उन्होंने इस मुलाकात के दौरान दिखाई। इसके बाद लोगों के ढेरों कमेंट्स आ रहे हैं। हालांकि इस कुबूलनामे के बीच सीमा सिर्फ मुस्कुरा रहीं थीं।

कमेंट्स कर रहे हैं लोग

सोहेल खान ने जो कुछ भी कहा वो काफी हैरान करने वाला था। उनकी इस बात पर लोगों रिएक्शन आ रहे हैं। कोई उनको सच्चा इंसान कह रहा है तो किसी का कहना है कि वो अभी भी सीमा से काफी प्यार करते हैं। काफी हिम्मत चाहिए होती है इतने बड़े शो में इस तरह की बातें कुबूल करने के लिए। सोहेल खान उन सितारों में से हैं जो कि फिल्मों में उतना बड़ा नाम नहीं बना पाए।