Sreeleela News: फिल्म पुष्पा 2 में किसिक सॉन्ग से मशहूर हुईं श्रीलीला किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। अपने लुक्स से लोगों को दीवाना बनाने वाली इस हसीना की एंट्री काफी जल्दी एक लीड एक्ट्रेस के तौर पर होने वाली है।

लेकिन इस बीच उनका एक बयान सामने आया है जो कि उन्होंने अपने पार्टनर को लेकर दिया है। श्रीलीला का कहना है कि उनको एक परफेक्ट पार्टनर चाहिए उसमें क्या क्या खूबियां होनी चाहिए इसकी लिस्ट भी वो बना चुकी हैं।
बता दें कि श्रीलीला ना सिर्फ एक अच्छी डांसर एक्ट्रेस हैं बल्कि वो काफी पढ़ी लिखी और सेंसिबल हैं। पार्टनर को लेकर जो जो बातें उन्होंने बताई हैं वो फैंस को भी हैरान कर रही हैं। देखने वाली बात होगी कि किसिक गर्ल को ऐसा पार्टनर मिलेगा या नहीं।
श्रीलीला को चाहिए ऐसा मर्द?
अल्लू अर्जुन के साथ किसिक गाने से छा जाने वाली श्रीलीला ने सोचा भी नहीं होगा कि एक गाना उनको स्टार बना देगा। पार्टनर को लेकर एक्ट्रेस ने कहा कि, उनको एक ऐसा मर्द चाहिए जो कि सेंसिटिव हो, समझदान हो और जिसका सेंस ऑफ ह्यूमर अच्छा हो। इसके अलावा वो रिश्तों को लेकर चलने वाला हो। श्रीलीला का ये बयान चर्चा में हैं और लोग गहरी सोच में हैं कि अभिनेत्री कितना सोचती हैं। श्रीलीला को किसिक गाने के बाद ढेरों ऑफर आए थे और काफी जल्दी वो एक लीड एक्ट्रेस के तौर दिखेंगी। जी हां, हम बात कर रहे हैं अनुराग बासु की फिल्म ‘तू मेरी जिंदगी है’ की, जिसमें वो कार्तिक आर्यन के साथ नजर आने वाली हैं। फिल्म 1 अक्तूबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। कार्तिक आर्यन और श्रीलीला पहली बार साथ काम कर रहे हैं।
दिलेर
इस फिल्म के अलावा श्रीलीला एक और फिल्म को लेकर चर्चा में हैं जिसका नाम दिलेर है। ये एक्शन रोमांस फिल्म होगी जिसमें वो इब्राहिम अली खान के साथ स्क्रीन साझा करती हुईं नजर आने वाली हैं। कुणाल देशमुख निर्देशिक ये फिल्म नवंबर 2026 तक रिलीज हो सकती है।



