Akanksha Chamola opens up on bisexuality says i have relationships with afew girls too much intimacy was not there

Akanksha Chamola opens up on bisexuality says i have relationships with afew girls too much intimacy was not there


Akanksha Chamola On Relationships With Girls: अभिनेत्री आकांक्षा चमोला इन दिनों रियलिटी शो ‘लॉक ऑफ 2’ में शानदार गेम खेल रही हैं। गेम के साथ साथ आकांक्षा अपनी पर्सनल लाइफ के पत्ते खोलकर भी काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। शो में एंटर करते ही आकांक्षा ने तलाक का ऐलान कर सारी लाइमलाइट ले ली और फिर अब बायसेक्सुअलिटी का पत्ता फेंककर हर किसी को हैरान कर दिया।

Akanksha Chamola

अब आकांक्षा ने खुद इसपर बात की है। दरअसल, लेटेस्ट एपिसोड में आकांक्षा ने बताया गया कि श्रेया ने उनका bis***al वाले रिलेशनशिप का सीक्रेट रिवील कर दिया है, ताकि उनसे बदला ले सके। इससे आकांक्षा को तगड़ा झटका लगा और वह रो पड़ीं। तब आकांक्षा ने बताया कि उनका कुछ लड़कियों के साथ रिलेशनशिप रहा है। वह लड़कियों की तरफ आकर्षित होती हैं।

रितेश देशमुख में खुद आकांक्षा कि हिम्मत की तारीफ की और हर कोई हैरान रह गया। जब रितेश ने आकांक्षा से सच बताने को कहा, तो वह बोलीं, ‘शादी से पहले मैं bis***al थी। मेरे रिलेशंस रहे हैं कुछ लड़कियों के साथ। बहुत ज्यादा इंटिमेट रिलेशंस नहीं रहे हैं, लेकिन मैं कुछ लड़कियों के साथ रिलेशनशिप में जरूर रही हूं। बस वही है, मतलब मुझे लड़कियां पसंद हैं। मैं उनकी तरफ आकर्षित होती हूं। मुझे लगता है कि उनके साथ मुझे सेफ फील होता है। वो मेरा सेफ स्पेस हैं।’

आकांक्षा ने कहा कि जब वह बड़ी हो रही थीं, तो उन्हें मां और बहन के साथ कंफर्ट महसूस होता था। फिर धीरे-धीरे जाना कि यह सोसाइटी मेल डॉमिनेटेड है। लेकिन उनके लिए सभी महिलाएं खूबसूरत हैं। भले ही समाज उन्हें bis***al का टैग दे, पर उनके लिए यह पवित्र प्यार है।

यह सुनकर रितेश ने आकांक्षा की हिम्मत की तारीफ की। वह आगे बोले, ‘चूंकि हम सोसाइटी में रहते हैं। जजमेंट पास होते हैं, जज होते हैं, पर यहां पर आकर आपका ये बयां करना, तुम्हें और हिम्मत मिले, बस यही कहूंगा।’ रितेश की बात सुनकर आकांक्षा रो पड़ीं, फिर को-कंटेस्टेंट ने उन्हें गले लगाकर चुप कराया।