Simple Kaul Expresses No Objection To Partner Doing On Screen Kissing Scene Calling It Part Of Work

Simple Kaul Expresses No Objection To Partner Doing On Screen Kissing Scene Calling It Part Of Work


Simple Kaul On Kissing Scene: फिल्मों से लेकर टीवी शोज में किसिंग सीन काफी ज्यादा आम हो चुके हैं। लेकिन कई बार इनको लेकर काफी विवाद भी देखने के लिए मिलता है और रिश्ते भी टूट जाते हैं। अब इसी बीच टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री सिंपल कौल ने इंटिमेट और किसिंग सींस को लेकर बात की है। अभिनेत्री के मुताबिक एक्टर के लिए ऐसे सीन एक्टर के लिए सिर्फ उनका काम होते हैं और इसीलिए इसे उनकी निजी जिंदगी से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए।

Simple Kaul

किसिंग सीन से नहीं है कोई दिक्कत

न्यूज़ एजेंसी के साथ बातचीत के दौरान सिंपल कौल ने बताया कि एक्टिंग एक प्रोफेशन है और कलाकार को वही करना पड़ता है जिसकी कहानी में जरूरत होती है। उन्होंने कहा कि “अगर कोई एक्टर किसिंग सीन या फिर कोई भी इंटीमेट सीन के लिए हां करता है तो वह सिर्फ उसे अपने काम का हिस्सा मानता है। अगर मेरे पति या फिर पार्टनर को भी प्रोफेशनल तौर पर ऐसा सीन करना पड़ेगा तो मुझे इसमें कोई दिक्कत नहीं होगी क्योंकि वह सिर्फ उनका काम है।”

लेकिन सिंपल कौल ने इस बात को साफ करते हुए कहा कि ऑन स्क्रीन इंटिमेसी और असल जिंदगी के रिश्ते में बहुत ज्यादा फर्क होता है। इस पर बात करते हुए अभिनेत्री कहती है कि “अगर कोई अपने रिश्ते से बाहर जाकर किसी के साथ में सच में रिलेशनशिप बनाते हैं तो वह पूरी तरीके से गलत है। उसे मैं कभी भी सही नहीं मानती।”

सिंपल कौल ने इस पर आगे बात करते हुए कहा कि “चीटिंग तो चीटिंग ही होती है और इसकी कोई भी दूसरी परिभाषा नहीं हो सकती है। अगर दो लोग एक दूसरे से प्यार करते हैं तो उन्हें ईमानदारी और वफादारी के साथ में रहना चाहिए।”

कमिटमेंट पर बोली सिंपल कौल

अभिनेत्री ने इस पर आगे बात करते हुए कहा कि “अगर किसी को भी कमिटमेंट नहीं चाहिए तो उसे शुरुआत से ही अपने इरादे को साफ कर देना चाहिए। अगर रिश्ते में कोई भी बदलाव या फिर आकर्षण महसूस होता है तो उसे छुपाने की जगह अपने पार्टनर से शेयर करना चाहिए। लेकिन धोखा देना किसी भी हाल में बिल्कुल सही नहीं होता है।”

सिंपल कौल का वर्कफ्रंट

सिंपल कौल के वर्क फ्रंट की बात करें तो आपको बता दें कि उन्होंने कुटुंब, शरारत, तारक मेहता का उल्टा चश्मा, दिल्ली वाले ठाकुर गर्ल्स और ज़िद्दी दिल माने ना जैसे मशहूर टीवी शोज में काम किया है।