Diljit Dosanjh on Money: दिलजीत दोसांझ उन सितारों में से एक हैं जो शानदार सिंगिंग और बेहतरीन अदाकारी के लिए जाने जाते हैं। लेकिन इस वक्त उनका एक बयान चर्चा में जिसमें वो कह रहे हैं कि उनको कुछ पता नहीं होता है कि उनके पैसे कितने हैं।

कहां से आते हैं और कहां जाते हैं। दिलजीत दोसांझ के इस बयान के सामने आने के बाद लोग हैरान हैं। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है जब किसी स्टार ने इसको लेकर खुलासा किया है।
इसके अलावा दिलजीत दोसांझ ने ये भी बताया कि कुछ खरीदने के समय वो अपनी टीम से बात करते हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि उनका पैसा किसके पास रहता है और कौन जानता है कि उनके पास पैसा है?
दिलजीत ने खोला राज..
सोशल मीडिया पर दिलजीत दोसांझ का ये बयान सुर्खियों में है। उनका कहना है, ”मुझे अपने बैंक बैलेंस के बारे में कुछ नहीं पता है और मेरा अपने बैंक का कोई एक्सेस नहीं है। पैसा कहां से आता है और कहा जाता है, कब जाता है मुझे नहीं पता होता। मुझे जब कुछ खरीदना होता है तो मैं अपनी टीम से पूछता हूं कि पैसे हैं? वो अगर कहते हैं कि हां है तो मैं खरीद लेता हूं।” दिलजीत दोसांझ के इस बयान पर फैंस के ढेरों रिएक्शन आ रहे हैं। बता दें कि दिलजीत ने पंजाबी गानों और फिल्मों से शुरुआत की थी और अब बॉलीवुड में राज कर रहे हैं।
ट्रोल कर रहे हैं लोग
दिलजीत दोसांझ के इस बयान के सामने आने के बाद लोग उनको काफी ट्रोल कर रहे हैं। एक ने लिखा, ”आज सुबह का सबसे बेहतरीन जोक।” एक ने लिखा, ”भैया जी कुछ ज्यादा नहीं हो गया। यह 2026 का सबसे बड़ा झूठ है।” एक ने लिखा, ”पंजाबी पुत्तर एक पैसा नहीं छोड़ते ये बोल रहा है इसको पता नहीं। एक ने लिखा, ईडी से जांच कराओ इसका अभी पता चल जाएगा।” इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं।



