Shailesh Lodha Celebrates Daughter Swara Wedding In Mumbai But Skips Inviting Jethalal Dilip Joshi

Shailesh Lodha Celebrates Daughter Swara Wedding In Mumbai But Skips Inviting Jethalal Dilip Joshi


Shailesh Lodha Celebrates Daughter Swara Wedding: तारक मेहता का उल्टा चश्मा सीरियल में तारक मेहता का किरदार निभा कर मशहूर हुए शैलेश लोढ़ा इस समय अपनी बेटी स्वरा की शादी को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं। हाल ही में शादी बहुत ही निजी तरीके से की गई और अब शादी की तस्वीर और वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं।

Shailesh Lodha

शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वर की शादी में कैफी और हमजा शबरी ने भी परफॉर्म किया था। साथ ही उन्होंने वीडियो सोशल मीडिया पर भी शेयर किया। यह शादी बांद्रा के ताज लैंड्स एंड होटल में हुई थी। वायरल हो रहे हैं वीडियो में लोगों ने शैलेश लोढ़ा से जेठालाल के बारे में सवाल करना शुरू कर दिया।

शैलेश लोढ़ा बेटी की शादी में गेट और डांस करते हुए नजर आए हैं। उन्होंने अपनी बेटी की शादी में जमकर एंजॉय किया और वीडियो सामने आने के बाद में फैन्स खुद काफी एक्साइटेड हो गए। इसके बाद जेठालाल के बारे में वह पूछने लगे।

फैन्स ने पूछा जेठालाल को लेकर सवाल

वायरल हो रहे वीडियो पर एक फैन सवाल करते हुए लिखता है कि जेठालाल कहां है? एक दूसरा यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि दोस्ती का गाना है लेकिन जेठालाल तो गायब है। एक अन्य यूजर कमेंट करते हुए लगता है कि दिलीप जोशी को भी यहां पर होना चाहिए था। लेकिन यहां पर हैरानी वाली बात यह है कि दिलीप जोशी ही नहीं बल्कि तारक मेहता के किसी भी कलाकार को शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी में नहीं देखा गया।

शैलेश लोढ़ा ने क्यों छोड़ा था तारक मेहता?

शैलेश लोढ़ा ने साल 2022 में तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो को छोड़ दिया था और 14 साल तक उन्होंने इसमें काम किया था। इसके बाद उनका किरदार अभिनेता सचिन श्रॉफ निभा रहे हैं। शैलेश लोढ़ा ने थे लल्लन टॉप के साथ इंटरव्यू के दौरान इसकी वजह बताई थी और कहा था कि प्रोड्यूसर असित मोदी ने उनसे गलत तरीके से बात की। जब पता चला कि वह दूसरे शो का हिस्सा बन रहे हैं तो उनकी बेइज्जती की गई थी। तेरे इस ए एक्टर ने बताया कि सब टीवी के एक स्टैंड अप शो गुड नाइट इंडिया का हिस्सा बनने पर आसींद मोदी ने उनको फोन किया और गलत तरीके की भाषा का इस्तेमाल करते हुए शैलेश से बात की जो उनसे बर्दाश्त नहीं हुआ।

कौन है और क्या करती है शैलेश लोढ़ा की बेटी?

शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वरा के बारे में अगर बात करें तो आपको बता दें कि वह और लाइमलाइट की दुनिया से पूरी तरीके से दूरी रखती हैं। लेकिन वह एक लेखिका है। उन्होंने अपनी मां डॉ. स्वाति लोढ़ा के साथ मिलकर।ल 54 Reasons Why Parents Suck! नाम की एक किताब भी लिखी थी।