Ashok Saraf Remarries His Wife Nivedita Saraf At The Age Of 78 On Their 37th Anniversary

Ashok Saraf Remarries His Wife Nivedita Saraf At The Age Of 78 On Their 37th Anniversary


Ashok Saraf Remarries With Wife: अशोक सराफ को आज के वक्त में कौन नहीं जानता है। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री और मराठी सिनेमा में वह काफी बेहतरीन काम कर चुके हैं। लेकिन वह सिर्फ अपनी प्रोफेशनल लाइफ के लिए ही नहीं बल्कि अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी चर्चा में रहते हैं।

Ashok Saraf

एक बार फिर से अशोक सराफ अपने निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में आ चुके हैं। दरअसल हाल ही में अशोक सराफ ने अपनी शादी की 37वीं सालगिरह का जश्न मनाया और सोशल मीडिया पर अब उनकी वेडिंग एनिवर्सरी की तस्वीरों को खूब वायरल किया जा रहा है।

वेडिंग एनिवर्सरी के मौके पर एक्टर ने रचाई दोबारा शादी

अशोक शराब और उनकी पत्नी निवेदिता सराफ मराठी सिनेमा के पावर कपल माने जाते हैं। दोनों ने साल 1990 में गोवा के मंगेशी मंदिर में शादी की थी। इनका रिश्ता प्यार से लेकर विश्वास और आपसी सम्मान की एक मिसाल माना जाता है। दोनों की उम्र में 18 साल का अंतर है और इसके बावजूद भी दोनों का रिश्ता काफी मजबूत है।

अब अशोक सराफ और निवेदिता की शादी को 37 साल पूरे हो चुके हैं। इसीलिए दोनों ने एक बार फिर से सात जन्मों तक साथ रहने की कसम खाई है। वेडिंग एनिवर्सरी के मौके पर दोनों दूल्हा दुल्हन की तरह तैयार हुए और एक दूसरे को वरमाला भी पहनाई है। आसमानी कलर की साड़ी में निवेदिता भी काफी सुंदर लग रही है तो वहीं अशोक ने कुर्ता पजामा पहना हुआ है।

पोस्ट शेयर करते हुए लिखा बेहद खूबसूरत नोट

वेडिंग एनिवर्सरी की इन तस्वीरों को शेयर करते हुए निवेदिता सराफ ने कैप्शन में लिखा कि “मेरी नजर जब तेरे ऊपर पड़ती है तो 37 साल बाद भी मेरा दिल उसी तरीके से मुस्कुरा जाता है। मेरे सबसे अच्छे दोस्त, मेरी ताकत और मेरी हमेशा की मोहब्बत बनने के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया। हमारी शादी की सालगिरह मुबारक हो।”

कौन हैं अशोक सराफ के बेटे?

अशोक सराफ और निवेदिता का एक बेटा है। जिसका नाम अनिकेत सराफ है। लेकिन अनिकेत ने माता-पिता के नक्शे कदमों पर नहीं बल्कि एक शेफ के तौर पर अपनी एक खास पहचान बनाई है।

अशोक सराफ के करियर की बात करें तो साल 1990 के हिट हिंदी सिटकॉम ‘हम पांच’ में आनंद माथुर की किरदार में उन्होंने काफी लोकप्रियता हासिल की। लोग उन्हें उनके ह्यूमर के चलते काफी पसंद करते हैं। इस साल उन्होंने अपनी पत्नी के साथ में कांस फिल्म फेस्टिवल में भी एंट्री ली और बहुत ही गर्व के साथ महाराष्ट्रीयन संस्कृति को इंटरनेशनल लेवल पर पेश किया।