Siya Goyal Club Video: आपने वो वीडियो तो देखा ही होगा जिसमें एक शख्स अपनी मंगेतर के जन्मदिन पर कार फूलों से सजा देता है और एक पैलेस बुक करके खुद घुटनों पर आकर प्यार जाहिर करता है। हम बात कर रहे हैं केतन अग्रवाल की जिसकी हत्या हो गई है।

आरोप हैं कि ये हत्या किसी और नहीं बल्कि उसी लड़की ने की जिसपर वो प्यार की बौछार करता दिख रहा है। इस महिला आरोपी का नाम सिया गोयल है जिसके कई वीडियोज अब सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहे हैं।
अब जो वीडियो सामने आया है वो लोगों के लिए काफी चौकाने वाला है क्योंकि सिया गोयल इस दौरान एक क्लब में नजर आ रही हैं। उनके एक हाथ में मोबाइल है और दूसरे हाथ में बीयर की बोतल नजर आ रही है। किसी ने इस वीडियो को रिकॉर्ड किया है और जो भी सुनाई दिया है वो काफी हैरान करने वाला है। सिया फोन पर किसी से बात करते हुए भड़क रही हैं।
सिया गोयल दे रहीं थीं गालियां
सिया अग्रवाल इस दौरान किसी से बात कर रही हैं और तगड़ी बहस हो रही है। वो इस दौरान अपशब्दों का इस्तेमाल करती हैं और गालियां दे रही हैं। हालांकि वो गाली उसी इंसान को दे रहीं जिससे बात कर रही हैं या फिर किसी और की बात चल रही है।
सिया को कहते सुना जा सकता है कि, ”पहले तू मुझे चीट करता है फिर मुझे फ़ोन करता है।” इससे इतना तय है कि वो जिससे बात कर रही हैं उसी को गालियां दे रही हैं। इस क्लब वाले वीडियो ने सामने आकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि ये वीडियो कब का है इसको लेकर किसी तरह की कोई जानकारी सामने नहीं आई है। सिया गोयल फिलहाल पुलिस से गिरफ्त में हैं और देखने वाली बात होगी आने वाले समय में क्या फैसला होता है।



