Daveigh Chase Death: एड्स एक लाइलाज बीमारी है और ये कई कारणों से होता है। कई सालों से इसको लेकर पहल चल रही है और लोग काफी जागरूक भी हुए हैं। लेकिन इस वक्त एक खबर आ रही है जिसने फिल्मों के चहीते लोगों को दुखी कर दिया है।

पता चला है कि हॉलीवुड की मशहूर अदाकारा का निधन हो गया है और इसका कारण एड्स था। जी हां हम बात कर रहे हैं अभिनेत्री Daveigh Chase जिनका निधन 16 जून को हो गया था और वो महज 35 साल की थीं।
इस खबर से उनके दोस्त और करीबी भी सन्न रह गए हैं और फैंस हैरान हैं कि इतनी कम उम्र में ये क्या हो गया। हॉरर फिल्म ‘द रिंग’ और डिज्नी की ‘लिलो एंड स्टिच से मशहूर हुईं अभिनेत्री अब इस दुनिया में नहीं हैं।
मौत का खुलासा
हालांकि लोगों ने इसको लेकर कई तरह के अंदाजे लगाए थे लेकिन मौत का कोई और खुलासा नहीं हो पाया। लॉस एंजिल्स कोरोनर ऑफिस ने कन्फर्म किया है कि एक्ट्रेस डेवे चेस की मौत का कारण सिर्फ और सिर्फ AIDS है जिससे काफी समय से वो ग्रसित थीं। हालांकि उनको एड्स किन कारणों से हुआ है इसको लेकर किसी तरह का आधिकारिक दावा नहीं हुआ है।
निधन के कई साल पहले से उनकी पर्सनल लाइफ काफी मुश्किलों वाली चल रही थी और वो अपने परिवार के साथ नहीं रहती थीं। कहा जाता है कि करीब 10 साल पहले यानि साल 2016 से ही उन्होंने पब्लिक लाइफ से किनारा कर लिया था और किसी लाइमलाइट में नहीं दिखीं। हालांकि उनके निधन के बाद परिजनों का रिएक्शन नहीं आया है। लेकिन इतना तय है कि उनके निधन के बाद हॉलीवुड ने एक अच्छा कलाकार खो दिया।
काफी कम ऐसा देखा जाता है कि कोई अदाकारा इस तरह से लाइमलाइट से दूर हो और उसकी जिंदगी पूरी तरह से बदल जाए। Daveigh Chase की कहानी काफी दुखद है।




