Dhirendra Shastri is not revealing the slip regarding the Ram Mandir theft, Know the reason

Dhirendra Shastri is not revealing the slip regarding the Ram Mandir theft, Know the reason


Dhirendra Shastri on Ram Mandir Theft: अयोध्या में राम मंदिर बनना देश के हर राम भक्त के लिए काफी उत्साहित करने वाला था। लेकिन हाल ही में राम मंदिर का चढ़ावा चोरी हुआ को लोगों ने इसको श्रद्धा पर आघात बताया है।

Dhirendra Shastri

जी हां, करोड़ों रुपए का दान चोरी हो गया है और इसको लेकर बवाल मचा हुआ है। कई लोगों के नाम सामने आए हैं और आरोपियों को गिरफ्त में लिया जा चुका है। लेकिन इस बीच धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री उर्फ बाबा बागेश्वर ने कुछ ऐसा कह डाला है जो कि हैरान करने वाला है।

दरअसल सोशल मीडिया पर लोग लगातार तानाकशी कर रहे थे कि बाबा जी सबकी पर्ची खोलकर पोल पट्टी के बारे में बता देते हैं तो उनको राम मंदिर चढ़ावा चोरी करने वालों की पर्ची खोलनी चाहिए। धीरेंद्र शास्त्री ने इसको लेकर जवाब दिया है और बताया है कि वो ऐसा क्यों नहीं कर रहे हैं।

धीरेंद्र शास्त्री को है डर

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में कुछ लोग पकड़े गए हैं और धीरेंद्र शास्त्री का कहना है कि अभी सिर्फ छोटी मछलियां ही गिरफ्त में आईं हैं। धीरेंद्र शास्त्री इस दौरान इंडोनेशिया में थे और कथा के वक्त कहा कि, यहीं का कानून मकड़ी के जाले जैसा है, जिसमें सिर्फ छोटी मछलियां फंसती हैं और बड़े मगरमच्छ साफ निकल जाते हैं। इसके अलावा बाबा जी का कहना है कि, वो दोषियों को काफी अच्छी तरह से जानते हैं। अगर पर्ची खोलकर उन बड़े नामों का खुलासा कर दिया तो उनको निपटा दिया जाएगा। धीरेंद्र शास्त्री के इस दावे का बाद इतना तो तय है कि इस मामले में कई बड़े नाम शामिल हैं। हालांकि वो कौन हैं इसको लेकर किसी तरह का कोई खुलासा नहीं हुआ है।

लोगों ने दिए रिएक्शन

बागेश्वर बाबा के इस बयान पर लोगों के ढेरों रिएक्शन दिए हैं। एक यूजर ने लिखा, ”जान है तो जहान है पर एक बात तो पक्की है जो भी है बहुत ही पावरफ़ुल है।” एक ने लिखा, ”मरने के डर से भगवान से दगा करोगे बाबा, कम से कम हनुमान जी को ही उनके पीछे लगा दो।” एक ने लिखा, ”ना तुम्हारी पर्ची में दम है ना तुम्हारे स्वयं में दम है केवल पाखंड कर रहे हो।”