Akanksha Chamola says she do not have maternal instinct Gaurav Khanna want kids became reason for divorce

Akanksha Chamola says she do not have maternal instinct Gaurav Khanna want kids became reason for divorce


Akanksha Chamola On Kids Loch Upp 2: रियलिटी शो लॉक अप सीजन 2 में गौरव खन्ना से अपने तलाक का ऐलान कर हर किसी को चौंका देने वाली आकांक्षा चमोला अब इस शो में सबसे ज्यादा लाइमलाइट में हैं। बार बार आकांक्षा अपने और गौरव के रिलेशन के पत्ते खोल रही है और उनके वीडियो काफी वायरल हो रहे हैं।

Akanksha Chamola

अब एक बार फिर से आकांक्षा चमोला ने अपने और गौरव के तलाक के बारे में बात करते हुए बताया है कि वो उनके अलग होने का असली कारण क्या है। तीसरे एपिसोड में, आकांक्षा ने साथी कंटेस्टेंट श्रेया कालरा और सूफी मोतीवाला के साथ अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में और भी ज्यादा खुलकर बातचीत की।

आकांक्षा ने कहा, ‘जब हम शादी में थे, तब मुझमें मां बनने की इच्छा और भावना कभी नहीं थी। लेकिन मैं इसे जानने के लिए हमेशा तैयार थी और मैंने इसे कभी दबाया नहीं। धीरे-धीरे मुझे एहसास हुआ कि मैं इसके लिए नहीं बनी हूं और उन्हें भी इस बात से कोई आपत्ति नहीं थी। लेकिन मुझे लगता है कि समय के साथ यह सोच बदल गई।’

आकांक्षा चमोला आगे कहा, ‘अब, वह बच्चे पैदा करना चाहता है और मैं उसे वह नहीं दे सकती। मेरे अंदर मातृत्व नहीं है, वो मैंने बहुत पहले बोल दिया था। जब मुझे एहसास हुआ कि मैं बनी ही नहीं, इस चीज के लिए मैंने तब ही बोल दिया था कि मैं नहीं करने वाली हूं। इसलिए हमारी चर्चा हुई, जहां मैंने उससे कहा कि अगर तुम मुझे छोड़ना चाहते हो तो मुझे छोड़ दो। ईमानदारी से कहूं तो लोग शादी इसीलिए करते हैं… 99% लोग शादी करना चाहते हैं क्योंकि आप बच्चे और परिवार चाहते हैं, आगे बढ़ना है वरना आप शादी क्यों करोगे।’

इसके बाद आकांक्षा ने कहा कि वह बच्चा गोद भी नहीं लेना चाहतीं, क्योंकि वह अपनी जिंदगी में बिना बच्चों के रहना चाहती हैं। गौरव ने इस मामले पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है। वह अभी ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में हिस्सा ले रहे हैं।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि गौरव खन्ना भी आकांक्षा की मां ना बनने की इच्छा के बारे में बात कर चुके हैं। एक रिपोर्टर ने गौरव से सवाल किया कि जब उन्होंने शो में पहले कहा था कि उनकी पत्नी बच्चे नहीं चाहतीं। इस पर गौरव ने साफ कहा था कि उनकी पत्नी बच्चा नहीं चाहती हैं और वो उनके उस फैसले की इज्जत करते हैं। जब तक मां तैयार ना हो उसे फोर्स नहीं किया जा सकता। भावुक होते हुए गौरव ने अपनी पत्नी के फैसले का बचाव किया और कहा कि भले ही उन्हें बच्चों से बहुत प्यार है और शादी के बाद वे पिता बनना चाहते थे, लेकिन ऐसे बहुत कम पुरुष होते हैं जो अपनी पत्नी से इतना प्यार करते हों कि अपनी दिली इच्छाओं का त्याग कर सकें।