Kangana Ranaut reacts to the story about a kissing scene with Vir Das; actress lashes out

Kangana Ranaut reacts to the story about a kissing scene with Vir Das; actress lashes out


Kangana Ranaut Kissing: कंगना रनौत लगातार फिल्में कर रही हैं इस वक्त भारत भाग्य विधाता को लेकर बिजी हैं। क्या आप जानते हैं कि एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला कंगना रनौत को लेकर एक हैरान करने वाला खुलासा करती दिख रही है।

Kangana Ranaut

इस महिला की मानें तो कंगना रनौत ने एक्टर वीर दास के साथ किसिंग सीन करते हुए उनका खून तक निकाल दिया था। जी हां, इस वीडियो के सामने आते ही लोग हैरान हैं। हालांकि जैसे वीर दास ने इस वीडियो को देखा तो उन्होंने तुरंत एक पोस्ट करते हुए इस बात को झूठ बताया है और पूरी तरह से मनगढ़ंत कहा है।

वीर दास ने क्या कहा?

ट्विटर (एक्स) पर वीर दास ने लिखा, ”ठीक है। साफ़ कर दूँ कि यह कहानी पूरी तरह से काल्पनिक है। कंगना एक बहुत ही प्रोफेशनल कलाकार थीं और मैं अब भी मानता हूँ कि वह सच में एक बेहतरीन कलाकार हैं। यह उनके बारे में गलत बातें फैलाना है। हाँ, कुछ साल बाद उन्होंने मेरी कॉमेडी की वजह से मुझे आतंकवादी कहा था, लेकिन सेट पर… कोई दिक्कत नहीं थी।” वीर दास के इस पोस्ट के सामने आने के बाद कंगना रनौत ने भी इसका जवाब दिया।

कंगना रनौत ने कही ये बात

एक्ट्रेस ने वीर दास के पोस्ट का जवाब देते हुए लिखा, ”थैंक्स वीर, पर वो कौन है? छी, लगता है कोई अजीब औरत अपनी शैतानी सेक्स फैंटेसी पूरी करने के लिए हमारा इस्तेमाल कर रही है-मैं तुम्हारा खून पी रही हूँ और तुम सदमे में हो और एक दशक बाद भी रो रहे हो। कितना अजीब है।” इसके बाद कंगना रनौत वीर दास का ये पोस्ट वायरल हो रहा है।

कंगना रनौत ने खुद किया था खुलासा

कंगना रनौत ने रिवॉल्वर रानी में वीर दास के साथ काफी हार्ड किसिंग सीन किया था। इस पर उन्होंने कुछ समय पहले रिएक्शन दिया था। कंगना रनौत ने कहा था, “ऋतिक रोशन के बाद मैंने बेचारे वीर दास की इज्जत लूट ली? ये कब हुआ?” उन्होने हँसते हुए इमोटिकॉन्स के साथ लिखा। ये सब सोशल मीडिया तब हुआ जब कंगना रनौत ने एक न्यूज पर रिएक्ट किया था। आप देखिए ये वीडियो जिसपर आरोप लगाया जा रहा है..

Thanks Vir but who is she ? Ewww seems like some weirdo using us to satisfy her demonic sex fantasies, I am eating your blood and you are traumatised and crying even today after a decade.
How random 😂 https://t.co/UhhBxA1Gk8

— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) June 28, 2026 “>