‘Aamir Khan only likes Hindu girls’ Rakhi Sawant makes this statement; offers a fourth marriage

‘Aamir Khan only likes Hindu girls’ Rakhi Sawant makes this statement; offers a fourth marriage


Aamir Khan Hindu Wife: आमिर खान ने अब तक दो शादियां की हैं और दोनों से तलाक हो चुका है। पहले रीना और बाद में किरण राव से आमिर ने शादी की थी और दोनों से उनके बच्चे हैं। अब खबर आ रही है कि आमिर खान तीसरी शादी करने वाले हैं।

Aamir Khan

जी हां, इस वक्त वो गौरी स्प्रैट को डेट कर रहे हैं और काफी जल्दी शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इस बीच एक बॉलीवुड एक्ट्रेस ने भी आमिर खान के सामने शादी का प्रपोजल रखा है।

इस एक्ट्रेस का कहना है कि आमिर खान को हमेशा हिंदू लड़कियां हीं पसंद आती हैं। वो चौथी शादी के लिए तैयार हैं और इस्लाम भी कुबूल कर लेंगी। कौन है ये एक्ट्रेस जिसने आमिर खान के सामने ऐसी बात रखी है?

कौन है ये एक्ट्रेस?

आमिर खान से ऐसी बात किसी और ने नहीं बल्कि ड्रामा क्वीन राखी सावंत ने रही है। अपने विवादित बयानों और चटपटी बातों को लेकर मशहूर राखी सावंत ने आमिर खान के सामने शादी का प्रपोजल रखा है। राखी सावंत ने खुलकर मीडिया के सामने कहा कि, ”आमिर खान सर, सारा रिकॉर्ड तो आने ही ब्रेक कर लिया है। इतनी शादियां करते हो, इतने तलाक लेते हो इतने बच्चे पैदा करते हो। अच्छा है देश के लिए वंश बढ़ाना चाहिए, बढ़ाओ बढ़ाओ। ये आखिरी शादी है या फिर चौथी भी होगी? चौथी शादी के लिए मैं तैयार हूं।” इसके अलावा राखी ने कहा, ”आमिर सर को सिर्फ हिंदू लड़कियां ही पसंद आती हैं शादी करने को लिए तो मैं तैयार हूं। हम भी इस्लाम कुबूल कर लेंगे उसमें क्या है।” इस तरह से राखी सावंत का वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि इस पूरे मामले में आमिर खान की तरफ से कोई रिएक्शन नहीं आया है।

कमेंट्स कर रहे हैं लोग

आमिर खान को लेकर राखी सावंत के इस बयान पर लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ”बहन तुझे क्यू दुख होरा…3-4 तो तू भी कर चुकी अब तक।” एक ने लिखा, ”बेस्ट लुक।” एक ने लिखा, ”उससे बड़ी वाली तुम हो।” एक ने लिखा, ”राखी तीन चार तो तुम भी कर चुकी हो तुम्हारे भी पति को टिकट नहीं।” इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं।