Nimrit Kaur Ahluwalia Reviews Casting Directors Demand Money From Actors To Give Roles In Shows And Films

Nimrit Kaur Ahluwalia Reviews Casting Directors Demand Money From Actors To Give Roles In Shows And Films


Nimrit Kaur Ahluwalia Shocking Revelation: टीवी की मशहूर अभिनेत्री निमरत कौर अहलूवालिया इस समय नए शो ‘अब होगा हिसाब’ को लेकर काफी चर्चा का विषय बनी हुई है। हाल ही में यह शो ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजॉन एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम किया गया। अभिनेत्री ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया जिसमें इस शो के अलावा उन्होंने अपने रोल को लेकर बात की और बताया कि क्या कास्टिंग डायरेक्टर्स एक्टर्स को शोस या फिल्मों में रोल देने के लिए पैसे मांगते हैं या नहीं?

Nimrit Kaur Ahluwalia

मिस इंडिया 2018 में टॉप 12 में आ चुकी निमरत कौर अहलूवालिया साल 2019 में टीवी शो ‘छोटी सरदारनी’ में नजर आ चुकी है। इसी शो से उन्होंने अपना एक्टिंग डेब्यू किया था और इसके बाद बिग बॉस 16 के अलावा खतरों के खिलाड़ी 14 में भी नजर आए। अब हाल ही में उन्होंने ‘अब होगा हिसाब’ से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डेब्यू कर लिया है।

क्या रोल के बदले पैसों की डिमांड करते हैं कास्टिंग डायरेक्टर्स?

फ्री प्रेस जर्नल से बातचीत के दौरान निमरत कौर अहलूवालिया से जब सवाल किया गया कि इंडस्ट्री में सुनने के लिए आता है कि कई बार कास्टिंग डायरेक्टर रोल के बदले एक्टर्स से पैसों की डिमांड करते हैं। तो इस पर आपका क्या अनुभव है?

इस पर निमरत कौर अहलूवालिया ने बात करते हुए कहा कि “मैंने तो ऐसा कुछ भी एक्सपीरियंस नहीं किया है। लेकिन जिस भी घटना की आप बात कर रहे हैं उनके बारे में मैं अच्छे से जानती हूं। मैंने अपने कुछ दोस्तों के साथ में ऐसा होते हुए भी देखा है। लेकिन इसमें अच्छी बात यह है कि मेरे साथ में ऐसा कुछ भी नहीं हुआ क्योंकि मुझे ऐसा लगता है कि मैं हमेशा से बहुत किस्मत वाली रही हूं कि मेरे साथ एक टीम थी।”

अभिनेत्री ने आगे बात करते हुए कहा कि “मैं अपने करियर की शुरुआत मिस इंडिया से की और मैंने अलग-अलग एजेंट के साथ में काम किया। इसी वजह से मुझे ऐसा लगता है कि वहां पर एक तरीके की सिक्योरिटी थी और मेरे साथ में ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। लेकिन आप जिस चीज की बात कर रहे हैं उसे मैं इनकार नहीं करूंगी। मैंने अपने जानने वाले कुछ लोगों के साथ में ऐसा होते हुए देखा है और मुझे ऐसा लगता है कि यह हमारे माहौल का ही एक हिस्सा है जो बहुत दुखद है।”

जब फातिमा ने धोखेबाज डायरेक्टर्स की खोली थी पोल

फातिमा सना शेख भी एक जानी मानी एक्ट्रेस हैं। साल 2025 में उन्होंने कुछ इसी तरह की बात की थी। बॉलीवुड बबल के साथ एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने खुलासा किया था कि स्ट्रगल कर रहे एक्टर्स से उनकी कमाई का 15% हिस्सा मांगा जाता है। कहा जाता है कि ऑडिशन में उनका नाम बढ़ा देंगे। लेकिन एक्ट्रेस ने बताया कि बड़े और मशहूर डायरेक्टर्स ये सब नहीं करते हैं। लेकिम कुछ धोखेबाज़ हैं जो ऐसे काम करते हैं।

निमरत कौर अहलूवालिया का करियर

निमरत कौर अहलूवालिया ने साल 2025 में फिल्म इंडस्ट्री में भी डेब्यू कर लिया था। पंजाबी फिल्म Shaunki Sardar में उन्हें गुरु रंधावा के साथ में देखा गया था। लेकिन इस समय वह ओटीटी प्लेटफॉर्म के शो ‘अब होगा हिसाब’ को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई है। इस शो में अविनाश मिश्रा से लेकर शहीर शेख और मौनी रॉय जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं।