Esha Deol on Romance: धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल का करियर कुछ खास नहीं रहा है। हालांकि कुछ अच्छी फिल्मों का वो हिस्सा रहीं हैं लेकिन लीड एक्ट्रेस के तौर पर वो कामयाब नहीं रहीं।

कुछ साल पहले उनका तलाक भरत तख्तानी के साथ हो गया था और इसको लेकर अक्सर ईशा बात करती हैं। हालांकि इन दोनों का रिश्ता तलाक के बाद भी वैसा है कि एक दूसरे से आसानी से मिलते हैं और पार्टी करते हैं।
ऐसे में ईशा देओल का एक बयान सामने आया है जिसमें उनका कहना है कि लाइफ में उनके प्यार और रोमांस की कमी है। जी हां, तलाक के बाद ईशा देओल ने ऐसा क्यों कहा? अभिनेत्री के फैंस इसपर रिएक्शन दे रहे हैं।
तलाक के बाद रोमांस की कमी
ईशा देओल ने भरत तख्तानी से अलग होने के बाद जिंदगी में आए बदलाव को महसूस किया है और इसको लेकर खुलकर बात रखी है। उनका कहना है कि तलका के बाद से ‘प्यार और रोमांस’ की कमी महसूस होती है। ईशा एक इंटरव्यू पर थीं और इस दौरान हिंदुस्तान टाइम्स से बात कर रहीं थीं। ईशा ने ‘कर्ली टेल्स’ से कहा, “मुझे लगता है कि किसी इंसान की ज़िंदगी में प्यार और रोमांस सबसे ज़रूरी चीज़ें हैं, जिनकी मुझे अभी कमी महसूस हो रही है। मुझे रोमांटिक रहना पसंद है। मैं पूरी तरह से रोमांटिक-कॉमेडी फ़िल्मों वाली इंसान हूँ। मुझे रोमांटिक गाने और लव स्टोरीज़ बहुत पसंद हैं।” इसके बाद सोशल मीडिया पर उनको लेकर बातें हो रही हैं।
हेमा मालिनी ने दिया सहारा
तलाक के बाद ईशा देओल को लेकर उनके पिता धर्मेंद्र काफी दुखी हुए थे। उन्होंने उस दौरान कहा था कि वो शुरु से नहीं चाहते थे कि भरत के साथ ईशा देओल की शादी हो। हालांकि मां हेमा मालिनी ने उनको सहारा दिया और साथ रहती हैं। ईशा देओल कभी दोबारा शादी करेंगी या नहीं इसको लेकर उन्होंने किसी तरह का कोई खुलासा नहीं किया है। देखने वाली बात होगी कि उनकी लाइफ में फिर किसी की एंट्री होती है या नहीं।



