Anushka Ranjan Pregnancy: इन दिनों काफी ऐसे केस देखे जाते हैं जिनमें महिलाओं को गर्भ धारण करने में काफी समस्याएं होती हैं। इस वक्त ऐसी ही एक अभिनेत्री खबरों का हिस्सा हैं जिनका नाम अनुष्का रंजन है।

शादी के कई सालों तक उन्होंने प्रेग्नेंसी के लिए संघर्ष किया और बाद में उनको कुछ ऐसा करना पड़ा जिसके बारे में शायद ही किसी ने सोचा होगा। मॉडल और एक्ट्रेस अनुष्का रंजन ने OTT पर वेब सीरीज ‘फितरत’ के लिए काफी चर्चा में रहीं थीं और वो किसी पहचान की मोहताज नहीं है।
ना सिर्फ वो एक्ट्रेस हैं बल्कि उनके पति भी एक एक्टर हैं जिनको हम आदित्य सील के नाम से जानते हैं। साल 2021 में शादी के बंधन में बंधने वाले कपल को अब खुशियां नसीब हुई हैं।
कैसे हुईं प्रेग्नेंट?
बता दें कि अभिनेत्री प्रेग्नेंसी के लिए आईवीएफ का सहारा लेना पड़ा था। उन्होंने ‘ग्राम चिकित्सालय सीजन 2’ में डॉक्टर गार्गी का किरदार निभाया है और इसी बीच आईवीएफ का खुलासा फैंस को काफी हैरान करने वाला है। एक्ट्रेस ने खुद बताया कि, ‘मुझे 150 से ज्यादा इंजेक्शन लगवाने पड़े, लगने लगा कि कमी मुझमें ही है।’ इसके अलावा इंटिमेसी को लेकर उन्होंने बात की और कहा कि अगर इंटिमेट होने से प्रेग्नेंट नहीं होते हैं तो इसका सहारा ले सकते हैं। हालांकि उनका ये अनुभव काफी हैरान करने वाला रहा है और कहा कि, इस प्रक्रिया ने उन्हें भावनात्मक और शारीरिक रूप से तोड़ दिया। वेडिंग पुलाव से अपना एक्टिंग डेब्यू करने वाली हसीना के घर खुशियां आने वाली हैं।
कमेंट्स कर रहे हैं लोग
आईवीएफ का सहारा लेकर प्रेग्नेंट हुई इस एक्ट्रेस को लेकर लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, आईवीएफ बहुत बड़ा प्रोसेस है हार्मोन्स की समस्या होती है बॉडी में तभी ट्रीटमेंट करवाना पड़ता है।” एक ने लिखा, ”बचपन की गलतियों का फ़ल है।” एक ने लिखा, ”फाइनली बधाई हो।” इस तरह से लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं। अनुष्का रंजन और आदित्य सील की कुछ तस्वीरें हाल ही में सामने आईं थीं।



