Terrance Lewis On His Secret Live In Relationship With Sayantani Ghosh And Why He Is Unmarried At 52

Terrance Lewis On His Secret Live In Relationship With Sayantani Ghosh And Why He Is Unmarried At 52


Terrance Lewis Love Life: टेरेंस लुईस बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने कोरियोग्राफर है और इस समय वह डांस रियलिटी शो इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 5 में बतौर जज की भूमिका निभाते हुए नजर आ रहे हैं।

Terrance Lewis Love Life

52 की उम्र में भी सिंगल हैं टेरेंस लुईस

टेरेंस लुईस की अगर हम निजी जिंदगी के बारे में बात करते हैं तो आपको बता दें कि उनके पास में आलीशान घर, गाड़ी और पैसा सब कुछ है। इंडस्ट्री में भी वह अच्छा खास मुकाम हासिल कर चुके हैं। इतना सब कुछ होने के बावजूद भी 52 साल की उम्र में उन्होंने शादी नहीं की और सिंगल लाइफ जी रहे हैं।

काफी सारे लोगों के मन में अक्सर सवाल आता है कि टेरेंस लुईस के पास सब कुछ है और इसके बावजूद भी उन्होंने आज तक शादी क्यों नहीं की है। तो आपको बता दें कि कई बार इंटरव्यू में वह अपनी शादी न करने की वजह को लेकर बात कर चुके हैं।

सिंगल रहना चाहते हैं टेरेंस लुईस

ईटाइम्स के साथ एक इंटरव्यू के दौरान टेरेंस लुईस ने बताया था कि वह सिंगल है और शादी के लिए तैयार नहीं है। आगे चलकर भी उनका शादी करने का कोई भी इरादा नहीं है। लव लाइफ को लेकर भी उन्होंने बात की थी और कहा था कि “मैं किसी को डेट कर रहा था और अब सिंगल हूं। अपनी सिंगल लाइफ में खुश हूं और मेरे पास में कई तरीके की जिम्मेदारियां भी हैं।”

12 घंटे बाद नहीं देख सकते किसी की शक्ल

कोरियोग्राफर में इंटरव्यू के दौरान बताया था कि “एक कलाकार के तौर पर मुझे स्पेस चाहिए होता है और मैं ऐसी शख्सियत हूं जो 12 घंटे बाद किसी का चेहरा देखना पसंद नहीं करता हूं। मैं घर पर रहकर खुद पर ही ध्यान देना पसंद करता हूं।”

टेरेंस लुईस ने खुलासा किया था कि वह सायंतनी घोष को डेट कर रहे थे और उनके साथ में लिव-इन रिलेशनशिप में भी थे। लेकिन उन्हें नहीं लगता है कि खुश रहने के लिए शादी करने की कोई भी जरूरत है। इसी के चलते वह अभी सिंगल है और अपनी लाइफ में खुश है।