Cricketer Smriti Mandhana was trolled over her muscular arms, revealed herself

Cricketer Smriti Mandhana was trolled over her muscular arms, revealed herself


Smriti Mandhana on her Arms Trolling: स्मृति मंधाना इस महिला क्रिकेट विश्वकप को लेकर बिजी हैं और शानदार बल्लेबाजी कर रही हैं। हाल ही में उनकी शादी जिस तरह से टूटी थी वो काफी दुखद था। लेकिन इस वक्त उनकी ट्रोलिंग को लेकर जिक्र हो रहा है और इसका खुलासा खुद क्रिकेटर ने ही किया था।

Smriti Mandhana

गौरतलब है कि उन्होंने कहा कि मेरे कपड़ों से मेरी बाहें बाहर दिख रही थीं इस वजह से मुझे बुरी तरह ट्रोल किया गया था। स्मृति का कहना था कि उन्होंने ड्रेस पहनी जिसमें उनके हाथ दिख रहे थे। जाहिर है कि वो एक एथलीट हैं और उनकी एथलेटिक बॉडी है।

इसी वजह से उनको ऑनलाइन मजाक का सामना करना पड़ा था। हालांकि इस ट्रोलिंग के बाद स्मृति ने बुरा मानने की बजाय इसका जवाब देने बेहतर समझा था। उन्होंने खुलकर कहा था कि, मसल्स होना अच्छी बात है, क्योंकि एथलीट ताकत, फिटनेस और बेहतर परफॉर्मेंस के लिए रोज़ाना ट्रेनिंग करते हैं।

लोगों ने किया समर्थन

स्मृति मंधाना के इस जवाब के सामने आने के बाद लोगों ने उनका समर्थन किया था और फैंस उनकी हां में हां मिला रहे थे। फैंस का मानना था कि वो लंबे लंबे सिक्स लगाती हैं और इसके लिए स्ट्रॉंग मसल्स का होना बेहद जरूरी है। फैंस ने ये भी कहा था कि, एथलीटों की मेहनत की तारीफ़ होनी चाहिए, न कि उनके लुक के आधार पर उन्हें जज किया जाना चाहिए। बता दें कि स्मृति मंधाना इंडियन क्रिकेट टीम वो खिलाड़ी हैं जिनके बैटिंग आंकड़े सबसे शानदार हैं। 18 नंबर की जर्सी पहनकर वो विराट कोहली की तरह चौके छक्के लगाने के लिए मशहूर हैं।

कैसे टूटी शादी?

स्मृति मंधाना की शादी पलाश मुच्छल से होने वाली थी। लेकिन शादी के एक रात पहले ही खबर आई कि पलाश ने किसी दूसरी लड़की के साथ स्मृति को धोखा दिया है। हालांकि इसको लेकर ज्यादा बातें नहीं हुईं बस ये शादी टूट गई थी। स्मृति फिलहाल उस फेज से बाहर आ गईं हैं।