ममता बनर्जी को स्पीकर ओम बिरला ने दिया बड़ा मौका! क्या अब टूट से बच जाएगी TMC?

ममता बनर्जी को स्पीकर ओम बिरला ने दिया बड़ा मौका! क्या अब टूट से बच जाएगी TMC?


लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी को बैठक के लिए बुलाया है. स्पीकर ने बनर्जी को 19 जून को मुलाकात का समय दिया है. ओम बिरला चाहते हैं कि वो (अभिषेक बनर्जी) पार्टी में बगावत मामले पर अपना पक्ष रखें और स्थिति साफ करें. 

तृणमूल के बागी सांसदों ने पिछले दिनों पूर्वोत्तर की राजनीतिक पार्टी नेशनलिस्ट सिटिजंस पार्टी ऑफ इंडिया (NCPI) में विलय का ऐलान किया था. बता दें कि ये पार्टी त्रिपुरा का एक पंजीकृत गैर-मान्यता प्राप्त दल है, जिसका 2022 में गठन हुआ था. 2023 के त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में इस पार्टी ने 2 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे और दोनों ही उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई थी. 

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी के हाथों हुई करारी शिकस्त के बाद से ममता बनर्जी की टीएमसी में बगावत का दौर जारी है. नौबत ये है कि पार्टी अब 2 फाड़ में होने की कगार पर है. संसद के दोनों सदनों को मिलाकर कभी 40 सांसदों के साथ विपक्ष में दमदार भूमिका निभाने वाली तृणमूल अब अपने अस्तित्व के संकट से जूझ रही है. 

भूपेंद्र यादव से मिले थे बागी सांसद

तृणमूल कांग्रेस में हुई बड़ी बगावत ने राष्ट्रीय राजनीति में नई बहस छेड़ दी है. ममता के 28 लोकसभा सांसदों में से 20 सांसदों ने अलग होकर त्रिपुरा की पार्टी में विलय का ऐलान कर दिया. बागी टीएमसी सांसद शताब्दी रॉय की अगुआई में अन्य सांसद लोकसभा अध्यक्ष से मिलने के पहले बीजेपी नेता और पश्चिम बंगाल में पार्टी के चुनाव प्रभारी भूपेंद्र यादव से मिले थे.

राज्यसभा से कितनों ने दिया इस्तीफा

बता दें कि बीते गुरुवार को प्रकाश चिक बराइक और कोयल मल्लिक ने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया. बराइक और कोयल मल्लिक से पहले सुखेंदु शेखर रॉय और बंगाल से निर्वाचित महिला सांसद सुष्मिता देव ने भी सांसद पद से त्याग पत्र दिया है. सुखेंदु शेखर ने पद छोड़ने के बाद तृणमूल के कार्यकाल पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए कहा था कि उन्होंने आरजी कर अस्पताल में हुए दुष्कर्म और हत्या मामले के बाद ही पार्टी छोड़ने का मन बना लिया था. सुष्मिता देव ने पार्टी छोड़ने के बाद अपने गृह राज्य असम की राजनीति पर ध्यान केंद्रित करने की बात की.

ये भी पढ़ें 

India Defence Production: जंग के साजो-सामान पर भारत ने खर्च किया 1.78 लाख करोड़ रुपए, 5 साल में डबल, उड़ेंगे PAK के होश