Akshay Oberoi Reviews His Wife Refused To Share Bed For Weaks After Watching His Villainous Role In Flesh

Akshay Oberoi Reviews His Wife Refused To Share Bed For Weaks After Watching His Villainous Role In Flesh


Akshay Oberoi Shocking Revelation: अक्षय ओबेरॉय एक जाने माने अभिनेता है और आपको बता दें कि काफी सारी फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग से फैंस के दिलों पर राज कर चुके हैं। इस समय वह अपनी फिल्म किंग को लेकर शूटिंग में बिजी भी है। उन्हें कई वेब सीरीज में निगेटिव किरदार में भी देखा जा चुका है।

Akshay Oberoi

लेकिन आपको बता दें कि हाल ही में अक्षय ओबेरॉय ने बताया है कि पर्दे पर उन्हें नेगेटिव किरदार में देखकर उनकी पत्नी उनसे रियल लाइफ में काफी डरने लगी थी। दरअसल साल 2020 में पठान के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद की वेब सीरीज फ्लैश में उन्होंने एक विलेन का किरदार निभाया था। इसके कुछ हिस्से बहुत ही ज्यादा देखने में मुश्किल है।

एक नेगेटिव किरदार के चलते पत्नी से दूर हुआ एक्टर

हिंदुस्तान टाइम्स के साथ एक इंटरव्यू के दौरान अक्षय ओबेरॉय ने इस पर बात की है। उन्होंने बताया है कि यह सीरीज देखने के बाद में उनकी पत्नी ने कई दिनों तक तो उनके साथ में बेड शेयर तक नहीं किया था।

अक्षय ने इस पर बात करते हुए बताया कि “फ्लैश सीरीज देखने के बाद में मेरी पत्नी ने कई हफ्तों तक मेरे साथ में बेड शेयर करने से मना कर दिया था। मतलब साथ में सोने से मना कर दिया था और इस सीरीज को देखना बहुत मुश्किल है। लेकिन यह शो बहुत अच्छा था और बहुत से लोगों ने इसे कभी देखा ही नहीं।”

प्रोड्यूसर्स ने किया वादा

अभिनेता आगे बताते हैं कि “इस सीरीज के वक्त प्रोड्यूसर्स में मुझे कहा कि हमें आपके साथ में काम करके बहुत मजा आया है। हम आपसे वादा करते हैं कि आगे भी साथ में कुछ काम करेंगे। लेकिन इंडस्ट्री में लोग बस बातें ही करते हैं और असल में ऐसी बातों को कोई निभाता नहीं है।”

अक्षय ओबेरॉय आगे कहते हैं कि “उन्होंने बाद में मुझे फाइटर फिल्म में ऑफर दिया था और यह किरदार बिल्कुल 360 डिग्री अलग था। एक देशभक्त और मासूम सीधा साधा सा लड़का। यह फ्लैश में निभाए गए किरदार से पूरी तरीके से अलग था।”

अक्षय ओबेरॉय का करियर

अगर हम अक्षय ओबेरॉय के अभी करियर की बात करें तो आपको बता दें कि जल्दी ही उन्हें शाहरुख खान की आने वाले फिल्म किंग में देखा जाने वाला है। फाइटर और पीकू फिल्म के बाद दीपिका पादुकोण के साथ अक्षय की ये किंग फिल्म तीसरी होने वाली है।

अक्षय ओबेरॉय की निजी जिंदगी

अगर हम अक्षय ओबेरॉय की निजी जिंदगी के बारे में बात करते हैं तो आपको बताते चलें कि उन्होंने ज्योति विनातेया से साल 2011 में शादी कर ली थी। अभी के वक्त में दोनों का बहुत ही प्यारा सा बेटा भी है।