Salman Khan Subhash Ghai fight details, The filmmaker had urinated on the shoes

Salman Khan Subhash Ghai fight details, The filmmaker had urinated on the shoes


Salman Khan Subhash Ghai Fight: सलमान खान को भले ही आज बॉलीवुड का दबंग कहा जाता है लेकिन एक वक्त था जब किसी ने उनके जूतों पर पेशाब तक कर दी थी। जी हां, इसके बाद भी कुछ ऐसा हुआ था कि खुद सलमान खान को ही माफी मांगनी पड़ी थी।

Salman Khan Subhash Ghai

बता दें कि हम बात कर रहे हैं मशहूर फिल्ममेकर सुभाष घई की जिनकी लड़ाई सलमान खान से हुई थी। सलमान खान ने खुद एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया था कि उनके साथ सुभाष घई ने क्या क्या किया था। सलमान खान उस वक्त नए थे और सुभाष घई हिट फिल्मों की गारंटी माने जाते थे।

बता दें कि सलमान खान और सुभाष घई की ये लड़ाई एक पार्टी के दौरान हुई थी और कुछ ऐसा हुआ था कि सलमान खान ने सुभाष घई को तमाचा मार दिया था। कहते हैं कि पहले दोनों के बीच बहस होती रही और बाद में ये बहस हाथापाई में बदल गई।

सलमान खान ने मांगी माफी

साल 2002 में इस किस्सा का खुलासा खुद सलमान खान ने एक इंटरव्यू के दौरान किया था। भाईजान ने बताया था कि कैसे सुभाष घई ने उनके चेहरे पर प्लेट तोड़ दी थी, चम्मच से मारा, गर्दन पकड़ ली और जूतों पर पेशाब कर दिया था। सलमान खान ने इसके बाद अपना आपा खो दिया था और ये कांड हो गया। इसके बाद सलीम खान ने सलमान खान से मांफी मांगने को कहा था। जब सुपरस्टार को गलती का एहसास हुआ तो उन्होंने फिल्ममेकर से माफी मांगी। इस बात का खुलासा खुद सलीम खान ने किया था। सलमान खान सुभाष घई के पास गए और माफी मांगी। इसके बाद ये झगड़ा पूरी तरह से खत्म हो गया था।

सुभाष घई के साथ किया काम

सलमान खान ने इस इंटरव्यू के करीब 6 साल के बाद सुभाष घई के साथ काम किया था। जी हां, इस फिल्म का नाम युवराज था और इसमें कैटरीना कैफ भी नजर आईं थीं। फिल्म को सुभाष घई ने निर्देशित किया था और वो खुद प्रोड्यूसर भी थे। हालांकि फिल्म उतनी खास नहीं चली थी लेकिन इसके गाने काफी पसंद किए गए थे।