Tamil Nadu: गर्भवती पाई गईं सैकड़ों नाबालिग लड़कियां, इंस्टा-फेसबुक से पनपा प्यार, 300 लोगों पर केस दर्ज

Tamil Nadu: गर्भवती पाई गईं सैकड़ों नाबालिग लड़कियां, इंस्टा-फेसबुक से पनपा प्यार, 300 लोगों पर केस दर्ज


Tamil Nadu News: तमिलनाडु के तिरुपत्तूर जिले में सोशल मीडिया से शुरू हुए प्रेम संबंधों के चलते बड़ी संख्या में बाल विवाह हुए, जिनके कारण सैकड़ों नाबालिग लड़कियां गर्भवती हो गईं. इस मामले में पुलिस ने 300 युवाओं के खिलाफ केस दर्ज किया है और जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है.

तिरुपत्तूर जिले के आम्बूर, वाणियामबाड़ी, नाट्रमपल्ली और तिरुपत्तूर तालुकों में साल 2025 के दौरान सैकड़ों बाल विवाह दर्ज किए गए हैं. अधिकारियों की जांच में सामने आया है कि इनमें से अधिकांश शादी सोशल मीडिया जैसे इंस्टाग्राम, फेसबुक और व्हाट्सएप के जरिए पनपे प्रेम संबंधों का परिणाम थे, जबकि कई जोड़े राज्य से बाहर जाकर भी लव मैरिज कर चुके हैं.

Tamil Nadu: गर्भवती पाई गईं सैकड़ों नाबालिग लड़कियां, इंस्टा-फेसबुक से पनपा प्यार, 300 लोगों पर केस दर्ज

बाल विवाह से अस्पतालों में बढ़े प्रेगनेंसी के मामले

जिला प्रशासन ने कई बाल विवाह रोकने की कोशिश की, लेकिन इसके बावजूद लव मैरिज और बाल विवाह के मामले लगातार सामने आते रहे. इसका असर यह हुआ कि जिले के सरकारी अस्पतालों में नाबालिग लड़कियों की गर्भावस्था और प्रसव के मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं.

माता-पिता और युवकों पर केस दर्ज

इस चौंकाने वाली स्थिति को देखते हुए पुलिस ने ऐसे मामलों में माता-पिता और संबंधित युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है. जिला कलेक्टर ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि भविष्य में किसी भी बाल विवाह की सूचना मिलने पर तत्काल कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए. यह मामला एक बार फिर यह सवाल खड़ा करता है कि सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव और सामाजिक जागरूकता की कमी किस तरह बच्चों के भविष्य को खतरे में डाल रही है.

यह भी पढ़ें –

Assam BJP Controversy: ‘हाथ में गन, टोपी पहने दो लोगों पर निशाना…’, उस वीडियो में ऐसा क्या, जिसपर मचा हंगामा, समझें कहानी

Operation Sindoor: कच्छ सीमा पर भारतीय सेना की मजबूत तैयारी देख पाकिस्तान की हो रही धक-धक! जानें क्यों मची हलचल