हिमंता Vs गोगोई: पाकिस्तान से रिश्तों पर SIT की रिपोर्ट के बाद सियासी भूचाल, CM की PC पर भड़के कांग्रेस नेता

हिमंता Vs गोगोई: पाकिस्तान से रिश्तों पर SIT की रिपोर्ट के बाद सियासी भूचाल, CM की PC पर भड़के कांग्रेस नेता


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने लोकसभा में कांग्रेस के डिप्टी लीडर गौरव गोगोई को एक बार फिर टारगेट किया है. पाकिस्तान के साथ उनके कथित संबंधों की जांच को लेकर असम सरकार की ओर से बनाई गई स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने एक रिपोर्ट प्रकाशित की है, जिसके बाद सीएम हिमंता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि इनकी जांच केंद्रीय एजेंसी द्वारा की जानी चाहिए. हिमंता बिस्वा सरमा के आरोपों पर गौरव गोगोई का भी रिएक्शन सामने आया है. 

कांग्रेस सांसद ने एक्स पर पोस्ट किया शेयर

गौरव गोगोई ने हिमंता बिस्वा सरमा की प्रेस कॉन्फ्रेंस को सुपर फ्लॉप करार दिया. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, ‘मुझे दिल्ली और असम के उन पत्रकारों पर तरस आता है जिन्हें सदी की सबसे घटिया प्रेस कॉन्फ्रेंस झेलनी पड़ी. यह एक C-ग्रेड सिनेमा से भी बदतर थी. तथाकथित चतुर मुख्यमंत्री द्वारा पेश किए गए तर्क पूरी तरह से बेतुके और झूठे थे.’

लोकसभा में कांग्रेस के डिप्टी लीडर गोगोई ने आगे लिखा, ‘यह सुपर फ्लॉप हमारी समय परिवर्तन यात्रा के बिल्कुल उलट है, जो मुख्यमंत्री और उनके परिवार के सदस्यों द्वारा कब्जा की गई 12,000 बीघा जमीन को उजागर करने में सफल रही है.’

गौरव गोगोई ने हिमंता बिस्वा सरमा पर किया पलटवार

कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा पर पलटवार किया. उन्होंने कहा कि असम के मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय स्तर पर खुद को शर्मिंदा किया है. ढाई घंटे की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद भी वे पत्रकारों को संतुष्ट नहीं कर पाए. उन्होंने सवालों के जो जवाब दिए वो पत्रकारों के लिए संतोषजनक नहीं थे.

उन्होंने कहा, ‘सरमा को लगता है कि असम को लोगों के पास बुद्धि और समझ नहीं है. वह झूठ बोलने वाले मुख्यमंत्री हैं. उन्होंने मुख्यमंत्री पद की गरिमा का मजाक बना दिया है. एसआईटी की रिपोर्ट से यह भी साफ है कि वह परेशान हैं.’

यह भी पढ़ेंः ‘गौरव गोगोई, एलिजाबेथ और PAK के बीच गहरा रिश्ता’, 44 पेजों की SIT रिपोर्ट के बाद हिमंता बोले- MHA करेगा जांच