जंतर मंतर से संसद तक मार्च संसद तक पहुंच गया है. इस दौरान दिल्ली पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए 20 से 25 मिनट तक आंसू गैस के गोले दागे गए हैं. इधर, सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मुख्य गेट बंद कर दिया गया है. सांसदों के आने जाने के लिए एक छोटा गेट खुला रखा गया है. यह प्रदर्शन ऐसे वक्त हो रहा है, जब देश का मॉनसून सत्र चल रहा है. अब इस पूरे मामले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र को निशाने पर लेते हुए मल्लिकार्जुन खड़गे ने निशाना साधा है.
छात्रों पर हुए लाठी चार्ज को लेकर कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि ये सरकार नौजवानों और छात्रों पर लाठीचार्ज कर रही है. अगर आपको एग्जामिनेशन कंडक्ट नहीं आता है, तो सिंहासन खाली करो. जनता आएगी. ये लोग सत्ता में रहने लायक़ नहीं है. भगवान् के नाम पर चंदा चोरी हुआ, रामभक्त के नाम पर जनता से पैसे चोरी कर रहें हैं. मोदी जी को इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए है, क्योंकि उन्होंने Trust बनाया.
इसके अलावा खड़गे ने कहा, ‘अपनी कमजोरी छिपाने के लिए पीएम मोदी ऐसे कहते हैं कि 56 साल के युवाओं की बात नहीं कर रहा हूं. ऐसी बातें प्रधानमंत्री नहीं करता है. मैं इस बयान की निंदा करता हूं. ये हटेंगे तो ही सख्ती आएगी.
मल्लिकार्जुन ने सदन में पीएम मोदी के भाषण पर कहा, ‘PM मोदी का काम सिर्फ दूसरों को ताना मारना और मजाक उड़ाना है. पहले लोगों के सामने अपनी क्रेडिबिलिटी साबित करें. आपका वह ’56 इंच का सीना’ कहां गया? आप आज दूसरों की बुराई करते हैं, लेकिन मैं पूछता हूं: आपने देश के लिए असल में क्या किया है?’
खड़गे ने कहा, ‘आपने अपने फॉलोअर्स से ट्रस्ट बनाने को कहा ताकि वे चोरी कर सकें, और अब वे खुलेआम चोरी कर रहे हैं. आपने कानून बनाए और राम मंदिर ट्रस्ट के लिए लोगों को नॉमिनेट किया, और आपके अपने लोग इसमें शामिल हैं. फिर NEET का मामला है. लाखों स्टूडेंट्स परेशान हैं, अपने घर छोड़कर पूरी तरह बर्बाद हो गए हैं. उनकी जिंदगी बर्बाद करने के लिए कौन जिम्मेदार है? मोदी सरकार और खुद PM मोदी. वह ये सब सिर्फ अपनी कमजोरियों को छिपाने के लिए करते हैं. किसी भी प्राइम मिनिस्टर को ऐसा नहीं बोलना चाहिए. हर प्राइम मिनिस्टर प्रॉब्लम सॉल्व करने की बात करता है, न कि ऐसी बातें करता है जिनका बाद में मजाक उड़ाया जाए. मैं इस बयान की निंदा करता हूं, और PM मोदी को भविष्य में ऐसी बातें करने से बचना चाहिए. जब तक वे अगर वे रहेंगे, तो देश में खुशहाली नहीं आएगी. खुशहाली तभी आएगी जब वे चले जाएंगे.’
अभिजीत दीपके को पुलिस ने किया अरेस्ट, पुलिस ने किया दावे से इनकार
इधर, सीजेपी के सदस्य सौरभ दास ने कहा है कि अभिजीत दीपके को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है. वहीं, पुलिस का कहना है कि उन्हें गिरफ्तार नहीं किया है. इसके अलावा सरकार ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत करने की कोशिश की है. सौरभ दास ने जेपी नड्डा से मुलाकात की है. सौरभ दास ने कहा है कि 2 घंटे इंतजार के बाद सिर्फ 10 मिनट की मुलाकात हुई है.
संसद भवन की बढ़ाई सुरक्षा, डिंपल यादव अरेस्ट
इसके अलावा खबर है कि प्रदर्शन को देखते हुए संसद भवन की सुरक्षा बढ़ाई गई है. पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले दागे हैं. .बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है. पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज भी किया. पुलिस ने कई छात्रों को हिरासत में लिया है. कुछ प्रदर्शनकारी दिल्ली पुलिस की गाड़ी के ऊपर चढ़ गए.
इधर समाजवादी पार्टी ने दावा किया है कि सांसद और मैनपुरी से सांसद डिंपल यादव को हिरासत में लिया है. इस मामले में एक पोस्ट भी सपा ने जारी किया है. सपा ने इस कार्रवाई को निंदनीय करार दिया है.



