महाराष्ट्र से 6, यूपी-बिहार से 5-5… लोकसभा की 75 महिला सांसदों में से 49 का ताल्लुक राजनीतिक परिवारों से, देखें पूरी लिस्ट

महाराष्ट्र से 6, यूपी-बिहार से 5-5… लोकसभा की 75 महिला सांसदों में से 49 का ताल्लुक राजनीतिक परिवारों से, देखें पूरी लिस्ट


केंद्र सरकार ने गुरुवार (16 अप्रैल, 2026) को लोकसभा में महिला आरक्षण से जुड़े तीन बिल पेश किए हैं, जिन पर चर्चा चल रही है. विपक्ष ने इन बिलों का विरोध किया है और कहा कि महिला आरक्षण को परिसीमन से न जोड़ा जाए. सरकार ने जो तीन बिल पेश किए हैं उनमें लोकसभा में सदस्यों की संख्या बढ़ाना, 2011 की जनसंख्या पर परिसीमन किया जाना और केंद्र शासित प्रदेशों में सीटों का पुननिर्धारण किया जाना जैसे प्रस्ताव शामिल हैं.

लोकसभा में इस वक्त कुल 543 सीटें हैं, जिनमें से 75 महिला सांसद हैं. अब सरकार ने बिल में प्रस्ताव दिया है कि लोकसभा में सीटों की संख्या बढ़ाकर 850 की जाए, जिसके तहत राज्यों में 815 और केंद्रशासित प्रदेशों में 35 सीटें निर्धारित की जा सकती हैं. 850 सीटों में से 272 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित करने का प्रस्ताव है. इस वक्त 75 लोकसभा महिला सदस्य हैं, जिनमें से 49 राजनीतिक परिवारों से हैं. आइए जानते हैं वह कौन-कौन हैं-

राजनीतिक परिवारों से ताल्लुक रखने वालीं सबसे ज्यादा महिला सांसद महाराष्ट्र से हैं, उसके बाद बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल से हैं. महाराष्ट्र से छह, बिहार और यूपी से 5-5 और पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश से 4-4 सांसद हैं.

  1. आंध्र प्रदेश, नंदयाल डॉ. बायरेड्डी शबरी, TDP
    दादा: बायरेड्डी शेषसायन रेड्डी – तीन बार विधायक और राज्यसभा सदस्य रहे
    पिता: बायरेड्डी राजशेखर रेड्डी – दो बार विधायक (1994, 1999) और राज्य मंत्री रहे
  2. आंध्र प्रदेश, राजामुंद्री दग्गुबाती पुरंदेश्वरी, BJP
    पिता: एन. टी. रामाराव (NTR) – प्रसिद्ध अभिनेता, TDP के संस्थापक, आंध्र प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री (1983–1995)
  3. बिहार, पाटलिपुत्र मीसा भारती, RJD
    पिता: लालू प्रसाद यादव – बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री
    माता: राबड़ी देवी – तीन बार मुख्यमंत्री रहीं
    भाई: तेजस्वी यादव (बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री), तेज प्रताप यादव (बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री)
  4. बिहार, समस्तीपुर (SC) शांभवी चौधरी, LJP (राम विलास)
    दादा: महावीर चौधरी – कांग्रेस नेता, पूर्व राज्य मंत्री
    पिता: अशोक चौधरी – वरिष्ठ जेडीयू नेता, पूर्व शिक्षा मंत्री
  5. बिहार, शिवहर लवली आनंद, JD(U)
    पति: आनंद मोहन सिंह – 1996 और 1998 में सांसद
  6. बिहार, सिवान विजयलक्ष्मी देवी, JD(U)
    पति: रमेश सिंह कुशवाहा – पूर्व विधायक
  7. बिहार, वैशाली वीणा देवी, LJP
    पति: दिनेश प्रसाद सिंह – विधान परिषद सदस्य रहे
  8. छत्तीसगढ़, कोरबा ज्योत्सना चरणदास महंत, INC
    पति: चरण दास महंत – सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री
  9. दादरा और नगर हवेली कलाबेन मोहनभाई डेलकर, BJP
    पति: मोहन डेलकर – सात बार सांसद
    पुत्र: अभिनव डेलकर
  10. दिल्ली, नई दिल्ली बांसुरी स्वराज, BJP
    माता: सुषमा स्वराज – पूर्व विदेश मंत्री, दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं
  11. गुजरात, साबरकांठा शोभनाबेन बरैया, BJP
    पति: महेंद्रसिंह बरैया – विधायक
  12. गुजरात, जामनगर पूनमबेन माडम, BJP
    पिता: हेमतभाई माडम – चार बार विधायक रहे
    चाचा: विक्रमभाई माडम –पूर्व सांसद
  13. हरियाणा, सिरसा (SC) कुमारी शैलजा, INC
    पिता: दलवीर सिंह– पूर्व सांसद और केंद्रीय मंत्री
  14. झारखंड, कोडरमा अन्नपूर्णा देवी, BJP
    पति: रमेश प्रसाद यादव– पूर्व विधायक
  15. झारखंड, सिंहभूम (ST) जोबा माझी, JMM
    पति: देवेंद्र माझी– पूर्व विधायक
  16. कर्नाटक, चिक्कोडी प्रियंका जारकीहोली, INC
    पिता: सतीश जारकीहोली– पूर्व मंत्री
    भाई: रमेश और बालचंद्र जारकीहोली– विधायक
  17. कर्नाटक, दावणगेरे डॉ. प्रभा मल्लिकार्जुन, INC
    पति: एस.एस. मल्लिकार्जुन – मंत्री
    ससुर: शिवशंकरप्पा – विधायक
  18. केरल, वायनाड प्रियंका गांधी वाड्रा, INC
    पिता: राजीव गांधी (पूर्व प्रधानमंत्री)
    माता: सोनिया गांधी
    दादी: इंदिरा गांधी
    परदादा: जवाहरलाल नेहरू
  19. मध्य प्रदेश, बालाघाट भारती पारधी, BJP
    पति: खीरसागर पारधी
    ससुर: भोलाराम पारधी – पूर्व सांसद
  20. मध्य प्रदेश, रतलाम (ST) अनीता चौहान, BJP
    पति: नागर सिंह चौहान – विधायक
  21. मध्य प्रदेश, सागर डॉ. लता वानखेड़े, BJP
    पति: नंदकिशोर वानखेड़े– भाजपा नेता मध्य प्रदेश, शहडोल (ST)
    हिमाद्री सिंह, BJP
    पिता: दलबीर सिंह – तीन बार सांसद
  22. मध्य प्रदेश, शहडोल (एसटी) हिमाद्रि सिंह, BJP
    पिता- दलबीर सिंह (तीन बार कांग्रेस से सांसद रहे)
  23. महाराष्ट्र, बारामती सुप्रिया सुले, NCP
    पिता: शरद पवार – पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री
  24. महाराष्ट्र, चंद्रपुर प्रतिभा धनोरकर, INC
    पति: सुरेश धनोरकर – सांसद
  25. महाराष्ट्र, जलगांव स्मिता वाघ, BJP
    पति: उदय वाघ – भाजपा नेता
  26. महाराष्ट्र, मुंबई उत्तर-मध्य वर्षा गायकवाड़, INC
    पिता: एकनाथ गायकवाड़– पूर्व सांसद
  27. महाराष्ट्र, रावेर रक्षा खडसे, BJP
    ससुर: एकनाथ खडसे– वरिष्ठ नेता
  28. महाराष्ट्र, सोलापुर (SC) प्रणिति शिंदे, INC
    पिता: सुशील कुमार शिंदे – पूर्व मुख्यमंत्री
  29. ओडिशा, अस्का अनिता सुभदर्शिनी, BJP
    पिता: रामकृष्ण पटनायक – पूर्व मंत्री
    माता: कुमुदिनी पटनायक – पूर्व सांसद
  30. ओडिशा, कालाहांडी मालविका देवी, BJP
    पति: अर्का केशरी देव – सांसद
    ससुर: बिक्रम केशरी देव – पूर्व सांसद
  31. ओडिशा, बोलांगीर संगीता सिंह देव, BJP
    पति: के.वी. सिंह देव – उपमुख्यमंत्री
  32. पंजाब, बठिंडा हरसिमरत कौर बादल, SAD
    पति: सुखबीर सिंह बादल
    ससुर: प्रकाश सिंह बादल –  पूर्व मुख्यमंत्री
  33. राजस्थान, जयपुर मंजू शर्मा, BJP
    पिता: भंवरलाल शर्मा –  पूर्व विधायक
  34. राजस्थान, राजसमंद महिमा कुमारी मेवाड़, BJP
    पति: विश्वराज सिंह मेवाड़
    ससुर: महेंद्र सिंह मेवाड़ – पूर्व सांसद
  35. तमिलनाडु, चेन्नई दक्षिण सुमथी टी, DMK
    पिता: वी. थंगापांडियन – पूर्व विधायक
  36. तमिलनाडु, तूतीकोरिन कनिमोझी, DMK
    पिता: एम. करुणानिधि –  पूर्व मुख्यमंत्री
  37. तेलंगाना, महबूबनगर डी. के. अरुणा, BJP
    पिता: नरसी रेड्डी – पूर्व विधायक
    भाई: राम मोहन रेड्डी – पूर्व विधायक
  38. तेलंगाना, वारंगल (SC) कडियम काव्या, INC
    पिता: कडियम श्रीहरि – पूर्व उपमुख्यमंत्री
  39. त्रिपुरा पूर्व (ST) कृति देवी देबबर्मन, BJP
    भाई: प्रद्योत देबबर्मन
    माता: बिभु कुमारी देवी – सांसद
  40. उत्तर प्रदेश, कैराना इकरा चौधरी, SP
    पिता: मुनव्वर हसन – पूर्व सांसद
  41. उत्तर प्रदेश, मछलीशहर (SC) प्रिया सरोज, SP
    पिता: तूफानी सरोज – पूर्व सांसद
  42. उत्तर प्रदेश, मैनपुरी डिंपल यादव, SP
    पति: अखिलेश यादव – पूर्व मुख्यमंत्री
    ससुर: मुलायम सिंह यादव
  43. उत्तर प्रदेश, मथुरा हेमा मालिनी, BJP
    पति: धर्मेंद्र देओल– पूर्व सांसद
    सौतेले पुत्र: सनी देओल– पूर्व सांसद
  44. उत्तर प्रदेश, मिर्जापुर अनुप्रिया पटेल
    पिता: सोनेलाल पटेल
  45. उत्तराखंड, टिहरी गढ़वाल माला राज्य लक्ष्मी शाह, BJP
    ससुर: मनबेंद्र शाह– पूर्व सांसद
  46. पश्चिम बंगाल, बारासात काकोली घोष दस्तीदार, AITC
    मामा: गुरुदास दासगुप्ता – पूर्व सांसद
    पति: सुदर्शन घोष – पूर्व मंत्री
  47. पश्चिम बंगाल, जयनगर (SC) प्रतिमा मंडल, AITC
    पिता: गोबिंदा नस्कर- पूर्व सांसद
  48. पश्चिम बंगाल, कोलकाता दक्षिण माला रॉय, AITC
    पति: निरबेद रॉय – पूर्व विधायक
  49. पश्चिम बंगाल, उलूबेरिया सजदा अहमद, AITC
    पति: सुल्तान अहमद- पूर्व सांसद और मंत्री

 

यह भी पढ़ें:-
Women’s Reservation Bill: लोकसभा में महिला आरक्षण समेत तीनों बिल पेश होते ही कांग्रेस फायर, पहली प्रतिक्रिया में बोली- ‘लोकतंत्र हाईजैक’