बंगाल में शुभेंदु अधिकारी के PA का मर्डर, मृतक की मां बोलीं- हम दोषियों की फांसी नहीं चाहते…

बंगाल में शुभेंदु अधिकारी के PA का मर्डर, मृतक की मां बोलीं- हम दोषियों की फांसी नहीं चाहते…


शुभेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ की हत्या पर बीजेपी बंगाल अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने कहा, ‘क्या यह हत्या किसी राजनीतिक संदेश के लिए की गई थी या इसके पीछे कोई और मकसद है, या यह राजनीतिक प्रतिशोध की कार्रवाई है? जांच जारी है और सच्चाई अंततः सामने आएगी. यह कोई साधारण हत्या नहीं है. उन्होंने एक वाहन को पूरी तरह से बदल कर पेश किया, उनका रास्ता रोका और फिर मोटरसाइकिल से उन पर गोलियां चलाईं. तृणमूल कांग्रेस ने पूरे राज्य को इस हालत में पहुंचा दिया है. पश्चिम बंगाल में कानून का कोई राज नहीं बचा है. पश्चिम बंगाल में संविधान का कोई अस्तित्व नहीं है, ‘जंगल राज’ के इस युग का अंत EVM के माध्यम से हुआ है, हालांकि, इससे हमारे कंधों पर और भी बड़ी जिम्मेदारी आ जाती है.’