पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज – ‘किसी भी सूरत में…’

पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज – ‘किसी भी सूरत में…’


पंजाब कांग्रेस में जारी अंदरूनी खींचतान के बीच पार्टी हाईकमान ने स्थिति को संभालने की कवायद तेज कर दी है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल के बीच पंजाब के ताजा राजनीतिक हालात पर अहम बैठक हुई.

सूत्रों के अनुसार, बैठक में पंजाब कांग्रेस में बढ़ती नाराज़गी और हालिया घटनाक्रम की विस्तार से समीक्षा की गई. हाईकमान ने संकेत दिए हैं कि राज्य में लिए गए कुछ फैसलों की समीक्षा भी की जा सकती है ताकि असंतुष्ट नेताओं को साथ लेकर संगठन को मजबूत किया जा सके.

खरगे पंजाब के नेताओं से अलग से कर सकते हैं मीटिंग

राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे जल्द ही पंजाब के नाराज नेताओं के साथ अलग से बैठक कर सकते हैं. इसका मकसद सभी पक्षों को सुनना और विधानसभा चुनावों से पहले पार्टी में एकजुटता सुनिश्चित करना है. इस बीच, पंजाब कांग्रेस के प्रभारी महासचिव भूपेश बघेल को तत्काल दिल्ली आ रहे हैं. सूत्र ये भी बता रहे हैं की पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को प्रभारी महासचिव भूपेश बघेल पर पूरा भरोसा है. महासचिव बघेल बुधवार (15 जुलाई) को पंजाब के हालात पर अपनी विस्तृत रिपोर्ट कांग्रेस नेतृत्व को सौंपेंगे, जिसके आधार पर आगे की रणनीति तय होगी.

क्या बोले भूपेश बघेल?

ABP न्यूज़ से पंजाब के प्रभारी महासचिव भूपेश बघेल ने एक बार फिर से एकजुटता की बात करते हुए कहा, ‘पंजाब में कांग्रेस ने चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है. हमारे सभी नेता एकजुट हैं. कुछ नेताओं के कुछ मुद्दे हैं, उनको पार्टी आलाकमान तक मैं पहुंचाऊंगा. सभी नेता पंजाब में कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए काम कर रहे हैं. हमारा मुख्य फोकस पंजाब में आम आदमी पार्टी और फिरका परस्त ताकतों को हराना है. पंजाब में असली चुनौती कानून व्यवस्था, ड्रग्स, भ्रष्टाचार है.’

विजय सरकार को गिराने की थी साजिश? TVK विधायक को 35 करोड़ की रिश्वत केस की जांच में जुटी ED

सूत्रों के मुताबिक आज (14 जुलाई) की बैठक में राहुल गांधी ने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि ‘पंजाब में बंद मुट्ठी हमारी ताकत है.’ उन्होंने दो टूक कहा कि पार्टी में अनुशासनहीनता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी नेताओं को अपनी बात सार्वजनिक मंचों के बजाय पार्टी के अधिकृत फोरम पर ही रखनी होगी.

मनीष कश्यप ने एथेनॉल पर फैलाया ‘झूठ’? चार इन्फ्लुएंसर्स पर FIR, जनता को गुमराह करने का आरोप