नीट पेपर लीक पर संसदीय समिति के सामने NTA का क़ुबूलनामा, CBI जांच में सामने आएगी पूरी जानकारी

नीट पेपर लीक पर संसदीय समिति के सामने NTA का क़ुबूलनामा, CBI जांच में सामने आएगी पूरी जानकारी


NEET Paper Leak Row: शिक्षा मंत्रालय को लेकर बनाई गई संसद की संयुक्त समिति की बैठक के दौरान सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक NTA के DG से पेपर लीक की जांच और री एग्जामिनेशन को लेकर कई सवाल पूछे गए. कमेटी के सामने एनडीए के डिजी की तरफ से बताया गया कि एनटीए की पहली प्राथमिकता इस वक्त 21 जून को होने वाले एग्जाम को सही ढंग से करवाने की है.

जब उनसे पेपर लीक को लेकर सवाल पूछा तो उन्होंने इससे इनकार करते हुए, सिर्फ कुछ सवाल लीक होने की बात कही. NTA डीजी ने कहा कि  पेपर लीक नहीं हुआ था. उसके सवाल लीक होने की जानकारी आई है. इसके बाद पेपर रद्द किया गया, और फिलहाल जांच सीबीआई कर रही है. ऐसे में NTA यह नहीं बता सकता कि पेपर लीक हुआ, सवाल leak हुए, यह कितने सवाल लीक हुए. यह काम जांच एजेंसी सीबीआई का है. फिलहाल सीबीआई की जांच चल रही है. सीबीआई की जांच के बाद ही पूरी तस्वीर साफ होगी.

ये भी पढ़ें-CBSE Result 2026: OSM में क्या बदला और छात्रों को अब क्या करना होगा, कब आएंगे दोबारा जांची गई कॉपियों के नतीजे

हमारे पास बताने को कुछ नहीं, जांच चल रही: NTA डीजी
सूत्रों के मुताबिक NTA के डीजी ने कमेटी को बताया कि फिलहाल 21 जून को होने वाली परीक्षा के लिए नए सिरे से पेपर तैयार करने का काम चल रहा है. बैठक में जब पेपर लीक को लेकर सवाल पूछा गया तो अधिकारियों की तरफ से बताया गया कहा कि अभी उनके पास बताने को ज्यादा कुछ नहीं है क्योंकि मामले की जांच सीबीआई कर रही है.

सरकार और एनटीए की तरफ से जांच एजेंसी से साफ तौर पर कहा गया है की पेपर लीक की घटना में जो भी लोग शामिल हैं उनके खिलाफ जल्द से जल्द और कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए.  21 जून को एक बार परीक्षा हो जाने के बाद कोशिश यह की जाएगी कि नए सत्र में देरी न हो.

बैठक में मौजूद शिक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने यह भी बताया कि 21 जून को एक बार परीक्षा हो जाने के बाद अगले साल होने वाली परीक्षा की पूरी व्यवस्था को लेकर चर्चा की जाएगी. इससे कि भविष्य में इस तरीके की घटनाएं न हो. यह बैठक सुबह 11 बजे से लेकर 4 तक चल, इसमें एनटीए के डीजी के अलावा शिक्षा मंत्रालय के तमाम आला अधिकारी मौजूद थे.

ये भी पढ़ें-CBSE Three Language Policy: CBSE न्यू 3 लैंग्वेज पॉलिसी पर बवाल, बीच सत्र में बदलाव से छात्र और अभिभावक बेहद परेशान