ट्विशा सुसाइड केस: पुलिस हिरासत में फरार पति, कोर्ट की फटकार, CBI के हवाले किया सरकार… 10 दिनों में कब क्या हुआ

ट्विशा सुसाइड केस: पुलिस हिरासत में फरार पति, कोर्ट की फटकार, CBI के हवाले किया सरकार… 10 दिनों में कब क्या हुआ


Twisha Sharma Murder Case Bhopal Madhya Pradesh: एमपी की राजधानी भोपाल में ट्विशा शर्मा मर्डर केस ने पूरे सिस्टम को हिला कर रख दिया है. ये एक ऐसा हाई प्रोफाइल केस बन चुका है, जिसकी चर्चा चारों तरफ है. एक जज मां के बेटे की पत्नी की हत्या, जो एक मॉडल भी रही, मल्टीनेशनल कंपनी में भी रही, और फिर लव मैरिज के बाद के ख्वाब लेकर नोएडा से भोपाल आई. ससुराल पक्ष इसको एक तरफ सुसाइड बता रहा है, तो दूसरी तरफ ट्विशा के घरवाले हत्या बता रहे हैं.

इधर, सरकार ने घटना की गंभीरता को समझते हुए परिवार की मांग के बाद मामले को सीबीआई जांच की सिफारिश केंद्र सरकार को भेज दी है. बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने वकील और ट्विशा के पति समर्थ सिंह का लाइसेंस सस्पेंड किया है. समर्थ सिंह अब वकालतनामा नहीं लगा पाएगा. न ही वे अब अदालत में प्रैक्टिस कर पाएंगे. 

हत्या के पीछे वजह कथित तौर पर दहेज को बताया जा रहा है. शुक्रवार दोपहर में ट्विशा के पति समर्थ सिंह ने जबलपुर जिला कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचा. समर्थ के वकील ने यह जानकारी दी. उनके वकील मृगेंद्र सिंह ने कहा कि वह जबलपुर जिला कोर्ट पहुंच चुका है. वह वहां बैठा हुआ है.

वहीं, ट्विशा के वकील ने समर्थ सिंह के सरेंडर का विरोध किया है. ट्विशा के पिता नवनिधि शर्मा और उनके वकील अनुराग श्रीवास्तव जिला अदालत पहुंचे. उन्होंने मीडिया को बताया कि समर्थ सिंह जिला न्यायालय में सरेंडर नहीं कर सकता. उसे भोपाल अदालत में सरेंडर करना होगा. या जांच अधिकारी के समक्ष आत्म समर्पण करे.

इससे पहले समर्थ सिंह हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत याचिका वापस ले चुके हैं. इससे पहले समर्थ की मां और रिटायर्ड जज साथ ही भोपाल उपभोक्ता आयोग की अध्यक्ष गिरिबाला सिंह को पिछले सप्ताह भोपाल कोर्ट ने जमानत दे दी थी. एफआईआर में उनका नाम भी शामिल है. 

यह भी पढ़ें: ट्विशा शर्मा की मौत के बाद सास गिरिबाला ने एक के बाद एक 46 कॉल किए! सामने आए सभी नंबर

क्या है पूरा घटनाक्रम? पिछले 10 दिनों क्या-क्या हुआ

  • भोपाल के कटारा हिल्स इलाके में ट्विशा शर्मा फांसी पर लटकी मिली. मॉडल से एक्टर बनी ट्विशा के परिवार ने उसके ससुराल वालों पर दहेज के लिए बेटी को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया. वहीं ससुराल पक्ष का कहना है कि वह ड्रग्स एडिक्ट थी. इसके अलावा पुलिस ने समर्थ सिंह की सूचना देने पर 30 हजार के ईनाम की घोषणा भी की थी. उसके पासपोर्ट रद्द करने के लिए अदालत भी पहुंची थी. 
  • 33 साल की ट्विशा नोएडा की रहने वाली थीं. वे एक एमबीए ग्रेजुएट, मॉडल और पूर्व मिस पुणे कंटेस्टेंट और योग टीचर थीं. उन्होंने एक्टिंग और मार्केटिंग की दुनिया में भी काम किया था. एक डेटिंग एप के जरिए भोपाल के वकील समर्थ सिंह से उसकी मुलाकात हुई थी. इसके बाद यह मुलाकात प्यार में बदल गई. शादी के बाद ट्विशा पति के साथ भोपाल शिफ्ट हो गई. दिसंबर 2025 में ट्विशा की शादी हुई थी. समर्थ सिंह एमपी सरकार में पूर्व लीगल एडवाइजर रह चुका है. उसकी मां एक रिटायर्ड जज है. शादी के बाद ट्विशा भोपाल के कटारा हिल्स में अपनी ससुराल में रहने लगी. 

  • ट्विशा के परिवार का आरोप है कि ट्विशा पर दहेज को लेकर परिवार का अत्याचार शुरू हो गया. लगातार मोटी रकम और कीमती सामान की मांग की जा रही थी. साथ ही ट्विशा के चरित्र पर झूठे आरोप भी लगाए जा रहे थे. साथ ही प्रेग्नेंट होने के बाद ट्विशा का अबॉर्शन करवा दिया गया. इसके अलावा बताया गया कि ट्विशा को मानसिक बीमार दिखाने के लिए ओलंजापाइन जैसी दवाइयां दी जा रही थी. 
  • 12 मई को ट्विशा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. घर के सीसीटीवी फुटेज ने केस को पूरी तरह उलट दिया. सुबह 7 बजे सीसीटीवी में ट्विशा बिल्कुल सामान्य और शांत अकेले छत पर जाती दिखती हैं. इसके बाद 8.20 पर सीढ़ियों की बीच अफरातफरी मचती है. समर्थ के साथ दो अन्य लोग ट्विशा के शरीर को नीचे लाते हैं. उन्हें होश में लाने के लिए सीपीआर दिया जाता है. वहीं, पुलिस ने परिवार के ड्रग्स एडिकशन वाले दावे को खारिज कर दिया, क्योंकि ट्विशा के खून में किसी तरह के ड्रग्स और नशीले पदार्थ नहीं मिला. 
  • इसके अलावा इस केस में एक रसूखदार को 46 बार समर्थ की मां और पूर्व जज गिरिबाला सिंह ने कॉल किया था. यह कॉल ट्विशा की मौत के बाद किए गए. इससे सबूत मिटाने का शक गहराया. वहीं, हाईकोर्ट में सरकार ने उनकी जमानत भी रद्द करने की अपील की है. इधर, बेटी को न्याय दिलाने के लिए परिवार ने शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया. वहीं, शव को दिल्ली एम्स भेजने की मांग की.  जांच को सीबीआई को सौंप दिया गया है. एमपी हाईकोर्ट ने शव को दोबारा पोस्टमार्टम की मंजूरी दे दी. 

ट्विशा शर्मा केस: CCTV की टाइमिंग, लोगों के बयान नहीं हो रहे मैच, पोस्टमार्ट रिपोर्ट के बाद उठे कई सवाल