जमीन विवाद में कुल्हाड़ी से वार से रिश्ते तार-तार, तेलंगाना के मंचरियाल में बड़े भाई ने छोटे भाई को उतारा मौत के घाट

जमीन विवाद में कुल्हाड़ी से वार से रिश्ते तार-तार, तेलंगाना के मंचरियाल में बड़े भाई ने छोटे भाई को उतारा मौत के घाट


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा, गहन जांच जारी।

तेलंगाना के मंचरियाल जिले के बेल्लमपल्ली मंडल के चंद्रवेल्ली गांव में रविवार (28 जून, 2026) को एक ऐसी दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसने भाई-भाई के रिश्ते को पूरी तरह से शर्मशार कर दिया है. दरअसल, मंचरियाल के चंद्रवेल्ली गांव के रहने वाले 28 वर्षीय संदाना वेनी राजेश पर उसके बड़े भाई चंदू ने कुल्हाडी से हमला कर दिया. कुल्हाड़ी के हमले से लगी गंभीर चोटों की वजह से संदाना वेनी राजेश की मौके पर ही मौत हो गई, लेकिन सबसे हैरानी की बात यह है कि इस भीषण हत्या के पीछे का कारण दोनों भाइयों के बीच का एक जमीनी विवाद था.

जमीन विवाद के चलते हुई इस भीषण हत्या के बाद से पूरे चंद्रवेल्ली गांव में सनसनी फैल गई है. स्थानीय लोगों का कहना है कि परिवार के सदस्यों के बीच एक जमीन को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था.

गांव की पंचायत में भी पहुंचा था जमीन विवाद का मामला

जमीन के मुद्दे पर पहले गांव के बुजुर्गों की मौजूदगी में पंचायत की बैठक भी हुई थी. इस मामले को लेकर उन पर जुर्माना भी लगाया गया था. हालांकि, गांव की पंचायत के बाद भी दोनों पक्षों के बीच जमीन विवाद का समाधान नहीं हुआ और यह मामला इतना आगे बढ़ गया कि बड़े भाई ने जमीन के टुकड़े की लालच में अपने ही छोटे भाई की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी. 

मामले की गहनता से जांच में जुटी पुलिस

इस दुर्दांत हत्या की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौक पर पहुंची और मृतक के शव को अपने कब्जे में ले लिया. इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए बेल्लमपल्ली अस्पताल भेज दिया. मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय पुलिस की तरफ से तुरंत केस दर्ज किया गया और मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी गई. पुलिस हत्या के पीछे के सभी कारणों और घटना से जुड़ी सभी अन्य जानकारियों की गहनता से जांच कर रही है.

इस घटना के बाद का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पुलिस घटनास्थल पर जांच कर रही है, वहीं दूसरी तरफ मृतक के परिजनों के बीच चीख-पुकार मची हुई है. 

यह भी पढ़ेंः ‘3 करोड़ बेघर लोगों को घर, मोदी सरकार ने पूरा किया हर वादा’, गांधीनगर में बोले अमित शाह