The #1 Bestseller Every Marketer Needs The Decagon Code of Marketing MistakesThe #1 Bestseller Every Marketer Needs The Decagon Code of Marketing Mistakes
HomeIndiaWest Bengal Kolkata Teacher Kills Wife Sets Body On Fire To Pass...

West Bengal Kolkata Teacher Kills Wife Sets Body On Fire To Pass It Off As Suicide Arrested


West Bengal: कलकत्ता में एक टीचर ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी. दोनों की शादी हुए अभी चार महीने भी नहीं हुए थे और दोनों के बीच कार खरीदने को लेकर झगड़ा हो गया. पति ने पत्नी के सिर पर तेजी से वार किया जिससे उसकी मौत हो गई. पत्नी की मौत को छिपाने के लिए उस व्यक्ति ने पत्नी के शरीर को आग लगा दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने जब उससे सवाल किया तो उसने कहा कि उसकी पत्नी ने आत्महत्या कर ली है.

कलकत्ता पुलिस को पत्नी के आत्महत्या कर लेने की बात कुछ पची नहीं. उन्होंने अधजले शव का पोस्टमॉर्टम कराया और आरोपी श्रीकांत तिवारी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने कहा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आते ही उन्होंने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद आरोपी ने पुलिस की पूछताछ में अपना गुनाह कबूल कर लिया. 

उत्तर प्रदेश का रहने वाला है आरोपी
कलकत्ता पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला कि ये दंपति उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं और चार महीने पहले ही उनकी शादी हुई थी. वे मध्य कोलकाता के 24 जदुनाथ डे रोड पर दूसरी मंजिल के फ्लैट में रह रहे थे. 17 अक्टूबर को पुलिस को सूचना मिली कि फ्लैट से धुआं निकल रहा है. जब पुलिस मौके पर पहुंची तो तिवारी ने कहा कि उनकी पत्नी दीप्ति शुक्ला (24) ने आत्महत्या कर ली है.

पुलिस ने कहा है कि आरोपी टीचर ने दावा किया था कि उसकी पत्नी ने खुद को आग लगा कर आत्महत्या कर ली है. लेकिन उसका झूठ ज्यादा देर तक कायम नहीं रह सका. पुलिस ने कहा, जब हमने आरोपी से कड़ाई से पूछताछ की तो फिर उसने हमको सबकुछ सच-सच बता दिया. उसने कहा कि दोनों कार खरीदना चाह रहे थे इसलिए दोनों कार खरीदने के लिए बहस कर रहे थे और इसी दौरान दोनों में लड़ाई हो गई.

ये भी पढ़ें: ‘कुत्ता लौटा दूंगी, CBI से शिकायत वापस ले लो…’, महुआ मोइत्रा के ‘एक्स पार्टनर’ ने लगाए टीएमसी सांसद पर गंभीर आरोप

RELATED ARTICLES

Most Popular

Získejte tipy a triky pro zlepšení svého domova, vaření a skvělý nápady na zahradničení. Naše stránka nabízí užitečné články a návody, které vám pomohou vytvořit útulný a plodný domov. Objevte nové recepty, lifestylové tipy a rady pro pěstování zeleniny a ovoce ve vašem vlastním zahradním ráji. Buďte inspirací pro své blízké a zkuste něco nového každý den! Splňte si sen o šťavnatých švestkách: Neházejte tuby od deodorantů pryč: Stačí vzít nůžky Sladká lahoda, která nezanechá nikoho lhostejným: Zahradníci a pěstitelé střech varováni před nebezpečím tetanu Lovecké brambory na jedné pánvi: Rychlá a lahodná Omyl 99 % zahrádkářů: Tajemství snadného pletí a jak se Dokonalé jídlo: Křehké kuřecí řízky se Tipy a triky pro vás: Nová kulinářská videa, výživné recepty a užitečné články pro zahradníky. Objevte nové způsoby, jak využít své potraviny a skvělé nápady pro vaši zahradu!