राहुल गांधी से लेकर मोहन भागवत तक, अमिताभ से अखिलेश तक, कौन कौन लोग पहुंचे मुंबई की सबसे ताकतवर शादी पार्टी में

राहुल गांधी से लेकर मोहन भागवत तक, अमिताभ से अखिलेश तक, कौन कौन लोग पहुंचे मुंबई की सबसे ताकतवर शादी पार्टी में


NCP सुप्रीमो शरद पवार की पोती रेवती शादी के चर्चे देशभर में हैं. इंटरनेट पर शादी की कई तस्वीरें वायरल हैं. सांसद सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की शादी मुंबई के एक जिओ कंवेंशन सेंटर में हो रही है. रेवती सुले बीजेपी विधायक और इंटस्ट्रियलिस्ट अरुण लखानी के बेटे सारंग लखानी के साथ शांदी के बंधन में बंध रही हैं. अरुण लखानी विश्वराज ग्रुप के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं. 

सुप्रिया सुले के दामाद सारंग एक बैडमिंटन खिलाड़ी हैं. इन्होंने नेशनल और इंटरनेशनल लेवल पर मैच खेले हैं. इस शादी में राजनीति, बिजनेस, आर्ट्स, खेल और बॉलीवुड की मशहूर हस्तियों ने शिरकत की है. 
 
इस समारोह में कई बड़े राजनेता भी पहुंचे. इनमें आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, राहुल गांधी, जयंत पाटिल समेत कई बड़े राजनेता शामिल हुए. इनके अलावा बॉलीवुड से शाहरुख खान ने शादी फंक्शन में डांस भी किया. शाहरुख के अलावा अमिताभ बच्चन अपनी पत्नी जया बच्चन के साथ समारोह में पहुंचे. इनके अलावा मुकेश अंबानी, गौतम अडानी और अनिल अंबानी ने शादी में शिरकत की. 

ये भी पढ़ें: ‘शिवसेना सिर्फ एक ही है, एकनाथ शिंदे कर रहे हैं लीड’, महाराष्ट्र की रैली में अमित शाह का बड़ा बयान

देखें महाराष्ट्र की इस हाई प्रोफाइल शादी की गेस्ट लिस्ट, जिन्होंने की शिरकत

शादी में पहुंचने वाले सरसंघचालक मोहन भागवत, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और हर्षवर्द्धन सपकाल, प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे, करण जौहर, संदीपन भुमरे, पार्थ पवार, कायनात धारसुने, सुनेत्रा पवार, तमिलनाडु के पूर्व मंत्री ए. राजा,

प्रतापराव पवार का परिवार, कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह, राजेश टोपे, शशिकांत शिंदे, सुशीलकुमार शिंदे, प्रणीति शिंदे, सांसद निशिकांत दुबे, जय पवार और उनकी पत्नी रुतुजा पाटिल, सांसद बांसुरी स्वराज, विधायक धीरज देशमुख, सांसद अमोल कोल्हे, पूर्वा वलसे पाटिल, किरण वाल्से पाटिल, अनुराग ठाकुर, विधायक श्रीकांत भारतीय, प्रफुल्ल पटेल, मुकुल वासनिक, सांसद विशाल पाटिल, कांग्रेस नेता बालासाहेब, थोराट, शिवानी वडेट्टीवार, उद्धव ठाकरे का परिवार, संजय राऊत का परिवार, मंत्री नरहरि ज़िरवाल, अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, मंत्री चन्द्रशेखर बावनकुले, सतेज पाटिल, दिलीप वाल्से पाटिल, अभिनेता और सांसद रवि किशन, मंत्री पंकजा मुंडे, मुकेश अंबानी, नीता अंबानी, अनंत अंबानी (अपनी पत्नी के साथ), विधायक रोहित पाटिल, सांसद अनिल देसाई, अतुल सहेजें; कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल; उद्योगपति अदार पूनावाला, गौतम अडानी, प्रीति अदानी, राज ठाकरे का परिवार, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी, अखिलेश यादव, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शामिल रहे. 

ये भी पढ़ें: कुंभ मेले से चर्चा में आई मोनालिसा को पुलिस सुरक्षा का आदेश, केरल हाईकोर्ट ने अपने आदेश में क्या कहा?