केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार (20 जून) को भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि भारत अमेरिका के साथ प्रस्तावित व्यापारिक समझौते को तब तक लागू नहीं कर सकता है, जब तक उसे कॉम्पिटिटर देश की तुलना में किसी तरह का सीधा फायदा नहीं मिलता है.
उन्होंने साफ संकेत दिया है कि बातचीत में टैरिफ से जुड़े मुद्दे ही आखिरी में बाधा बने हुए हैं. ANI से बात करते हुए अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच बाइलेटरल ट्रेड डील 99 प्रतिशत पूरी हो चुकी है.
गोयल ने कहा- हमने डील के फ्रेमवर्क समझौते को अंतिम रूप दिया
गोयल ने बताया कि फ्रेमवर्क पहले ही तय हो चुका है. इसे लागू करना टैरिफ से जुड़ी चिंताओं को सुलझाने पर निर्भर करता है. गोयल ने बीजेपी हेडक्वार्टर में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करते हुए कहा कि हमने फ्रेमवर्क समझौते को अंतिम रूप दिया है. इसकी भी घोषणा कर दी है. टैरिफ के संबंध में सुप्रीम कोर्ट का आदेश उसके बाद आया. हम FTA को तब तक लागू नहीं कर सकते, जबतक हमें फायदा न मिले.
#WATCH | Mumbai | On ANI’s question on US Ambassador to India Sergio Gor’s statement on US-India trade deal, Union Minister Piyush Goyal says, “We have finalised the framework agreement and announced it as well. The Supreme Court’s order regarding tariffs came after that… We… pic.twitter.com/hhbkTDwpyD
— ANI (@ANI) June 20, 2026
यह भी पढ़ें: Fridge Cleaning Accident: चालू फ्रिज की सफाई करना बना जानलेवा, CCTV में कैद हुआ खौफनाक हादसा; देखें वीडियो
गोयल ने कहा है कि इस डील का जो मुद्दा फिलहाल लंबित है, वह प्रतिस्पर्धी देशों की तुलना में हमारी ड्यूटी कम होना चाहिए. यह तय होने के बाद ट्रेड डील को लागू कर दिया जाएगा. भारत में रुपये की कीमत में आई गिरावट पर गोयल ने भरोसा जताया है कि समय के साथ देश की करेंसी स्थिर हो जाएगी. आने वाले समय में रुपया सामान्य स्थिति में आ जाएगा.
भारत ने ट्रेड डील को लेकर नेटवर्क में विस्तार किया
गोयल ने कहा है कि भारत ने फ्री ट्रेड डील को लेकर अपने नेटवर्क में विस्तार किया है. पीएम मोदी के कार्यकाल में 38 देशों के साथ 9 FTA में सहमति बनी है. सरकार स्थिति से निपटने के लिए रणनीतियों पर काम कर रही है. साथ ही फर्टिलाइजर सब्सिडी के जरिए किसानों से लगातार मिल रहे समर्थन का भी जिक्र किया है. गोयल ने कहा है कि 12 साल तो बस शुरुआत है. हम भारत के लोगों के साथ मिलकर देश का विकास करेंगे.



